भोपाल में चुनाव प्रशिक्षण लेने पहुंचे चार हजार कर्मचारी, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Updated on 13-10-2023 12:44 PM
भोपाल। विधानसभा चुनाव कराने के लिए 16 हजार अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। इसकी प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हो गई है। पहले दिन प्रशिक्षण में लगभग चार हजार अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।चार दिन चलने वाले प्रशिक्षण में सभी अधिकारी-कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से शामिल होना है। यदि बिना किसी उचित कारण के अनुपस्थित रहे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

चुनाव ड्यूटी निरस्त कराने आ रहे आवेदन

वहीं चुनाव ड्यूटी लगने के बाद से हर दिन लगभग 50 आवेदन निरस्त कराने के निर्वाचन शाखा में पहुंच रहे हैं।इनकी संख्या अब लगभग 400 हो गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रविशंकर राय ने बताया कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण में शामिल होना जरूरी है। वहीं ड्यूटी निरस्त के आवेदन मिल रहे हैं, लेकिन उन्हीं के स्वीकार किए जाएंगे जिनका उचित और ठोस कारण होगा।

कलेक्टर ने किया निरीक्षण, पूछे सवाल

जिला मुख्यालय स्थित गांधी मेडिकल कालेज के आडिटोरियम एवं सुभाष पालीटेक्निक कालेज में मतदान दलों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने निरीक्षण किया। यहां उन्होंने प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली और अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्वाचन प्रक्रिया संबंधी सवाल पूछे।इस पर अधिकारी एवं कर्मचारियों ने इवीएम के बारे में बताया।अभी केंद्रों पर दो-दो इवीएम रखी गई हैं, लेकिन अब जल्द और सरल तरीके से प्रशिक्षण हो सके इसलिए इनकी संख्या बढ़ाकर पांच -पांच कर दी जाएगी।

चार दिन में नहीं हुए शामिल तो होगी कार्रवाई

मतदान प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी ऋतुराज सिंह ने बताया कि पहले दिन लगभग चार हजार अधिकारी -कर्मचारियों को सात केंद्रों पर दो सत्रों में प्रशिक्षित किया गया है। यह प्रशिक्षण चार दिन 17 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें सभी को शामिल होना है।यदि बिना किसी ठोस कारण के कोई शामिल नहीं होता है तो फिर उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.