BJP पार्षद की हत्या का चौथा आरोपी UP से गिरफ्तार

Updated on 02-12-2022 05:00 PM

ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थक BJP पार्षद की हत्या के चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उसका कहना है कि वह पार्षद को घर से बुलाकर लाया था। उसने मारा नहीं, जबकि बचाने का प्रयास किया था।

दरअसल, 24 नवंबर को ग्वालियर में BJP पार्षद शैलू उर्फ शैलेंद्र सिंह कुशवाह काे उनके दोस्तों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला था। दोस्त ने उनको अपनी जन्मदिन पार्टी में बुलाया था। फिर साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस 3 आरोपियों को पहले ही पकड़ चुकी है। चौथे आरोपी को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया है। अभी एक आरोपी फरार है, पुलिस उसकी जानकारी जुटा रही है।

पार्षद की हत्या VIDEO बनाया
आरोपी जब BJP पार्षद को डंडों से पीट रहे थे, तब वहां कार के अंदर बैठे एक शख्स ने इसका VIDEO बना लिया। VIDEO में दिख रहा है कि पहले जन्मदिन का केक काटा जा रहा है। जश्न मनाने के दौरान आरोपियों ने पार्षद पर डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने पार्षद को बेसुध होते तक मारा। इसके बाद भी वो लोग नहीं रुके।

चौथे आरोपी ने पुलिस को 2 दिन छकाया
मुरार थाना टीआई शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि वंशीपुरा चौराहे पर बर्थडे पार्टी में पार्षद शैलू उर्फ शैलेंद्र कुशवाह की राज उर्फ राजेश शर्मा, धीरज पाल, भूरा उर्फ सर्वेश तोमर, विनीत राजावत और विक्की ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। विक्की कौशल, विनीत राजावत और भूरा उर्फ सर्वेश तोमर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। राज उर्फ राजेश शर्मा और धीरज पाल फरार थे। पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही थी। दो दिन पहले सूचना मिली थी कि राजेश आगरा में छिपा हुआ है। आरोपी को दबोचने के लिए एसआई केके पाराशर, योगेन्द्र सिंह गुर्जर, योगेन्द्र सिंह सिकरवार, राजवीर गुर्जर, पंकज तोमर, नीरज यादव और अनिल मावई को भेजा। दो दिन की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। धीरज पाल की तलाश जारी है।

पुरानी रंजिश में की हत्या
पार्षद के दोस्त विक्की का 24 नवंबर को जन्मदिन था। उसने देर रात पार्टी रखी थी। पार्षद की पत्नी राधा के मुताबिक, आरोपी उनको साथ लेकर चले गए। इसके ढाई घंटे बाद पति पर जानलेवा हमले की सूचना मिली। आरोपी राजेश शर्मा सुबह से ही पति के साथ था। पति की एक दिन पहले ही भूरा तोमर से लड़ाई हुई थी। तब भूरा को मैंने भी समझाया था। यूं तो भूरा से करीब दो-तीन महीने पहले से लड़ाई चल रही थी। यह झगड़ा ढाबे पर खा-पीकर हंगामा करने के कारण हुआ था। 2 दिन पहले ही भूरा ने दोबारा बातचीत शुरू की थी। पति ने भी अपनी तरफ से बातचीत शुरू की थी।

इस मामले में राधा कुशवाह ने बताया कि बुधवार रात 11.30 बजे पति शैलू कुशवाह से बात हुई। तब तक सबकुछ सामान्य था। एनिवर्सरी केक काटने के लिए बुलाने पर पति ने कहा था- थोड़ी देर में आ रहा हूं। पति अक्सर रात 12 बजे के बाद ही घर आते थे।

राजेश ही बुलाकर ले गया था
पकड़े गए आरोपी राज उर्फ राजेश शर्मा ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि घटना के दिन शैलू की शादी की एनिवर्सरी थी। शैलू घर पर ही था। मैं ही उसे घर से बुलाकर विक्की की जन्मदिन पार्टी में ले गया था। हम केक काटकर दारू पी रहे थे, तभी धीरज पाल, भूरा और विनीत वहां पहुंच गए। उन्होंने आते ही शैलू पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मैंने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह तीनों नहीं रुके। इस हत्या में मेरा कोई हाथ नहीं है।

BJP विधायक के हैं रिश्तेदार
BJP पार्षद शैलू उर्फ शैलेंद्र सिंह कुशवाह ग्रामीण विधायक भारत सिंह कुशवाह के रिश्तेदार हैं। बताया जाता है कि विधायक शैलेंद्र के रिश्ते में चाचा लगते हैं। वे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थक माने जाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.