4 साल से चल रहा था ठगी का कॉल सेंटर:भोपाल में 80 से अधिक टेली कॉलर लोगों को स्टॉक मार्केट में निवेश का देते थे झांसा

Updated on 02-03-2025 02:15 PM

भोपाल के प्रभात चौराहा स्थित एक इमारत की चौथी फ्लोर पर ठगी का कॉल सेंटर बीते चार सालों से चल रहा था। पुलिस की जांच में यह बात साफ हो चुकी है। कॉल सेंटर संचालक ने अफजल खान और साहिबा खान स्वयं को बेंगलुरु की एक नेशनल कंपनी का कर्मचारी बताते थे।

इंटरव्यू के बाद यहां वेल क्वालिफाइड युवाओं को 10 से 12 हजार रुपए प्रति महीना की सैलरी पर जॉब पर रखा जाता था। यहां काम करने वाले टेली कॉलर लोगों को शेयर मार्केट में 200 फीसदी तक का मुनाफा दिखाकर जाल में फंसाया जाता था।

निवेश के लिए इंट्रेस्टेड लोगों की सूची तैयार होती थी

टेलीकॉलर दिनभर में बात करने वालों की सूची बनाकर मास्टर माइंड को देते थे। इसमें कस्टमर का नाम, उससे किस टेलीकॉलर की बात हुई और कस्टमर ने कितनी रकम इन्वेस्ट के लिए कहा। यह सारी जानकारी एक फार्मेट में रहती थी। देशभर में लोगों से फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह की वॉट्सऐप चैट और कस्टमर की बनाई सूची सामने आई है।

एडिशनल डीसीपी रश्मि दुबे अग्रवाल ने बताया कि कॉल सेंटर से बरामद सिम की जांच हो रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उस आधार पर कार्रवाई करेंगे। इधर कॉल सेंटर पर काम करने वाली एक टेलीकॉलर की वॉट्सऐप चैट सामने आई है। इसमें टेलीकॉलर कस्टमर से कह रही है- एक्टिव हैं आप, सर-कल यूनियन बजट पेश होना है। अपने सेविंग अकाउंट में फंड अच्छा रखिएगा। कम से कम 50 हजार से ज्यादा फंड हो। 200 फीसदी प्रॉफिट बुक होगा कल की डेट में।

भोपाल पुलिस से संपर्क कर रहे ठगी का शिकार लोग

मास्टर माइंड अफजल खान, साहिबा सहित सभी आरोपी फरार हैं। इसमें अफजल के साले का नाम भी आया है। बताया गया है इन दोनों का टीकमगढ़ में आपराधिक रिकॉर्ड है।

भोपाल पुलिस ने टीकमगढ़ पुलिस से आरोपियों की जानकारी मांगी है। इस गिरोह का शिकार हुए फरियादी लगातार भोपाल पुलिस के संपर्क में आ रहे हैं। पुलिस अब खाते खंगाल रही है। अब तक 14 करोड़ रुपए के लेनदेन की बात सामने आ रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.