पुलिस कमिश्नर की फर्जी आईडी से ठगी का मामला:जालसाजों तक सिम पहुंचाने वाला असलम ही अहम कड़ी, तलाश तेज

Updated on 26-12-2024 12:44 PM

भोपाल पुलिस कमिश्नर के नाम से फर्जी आईडी बनाकर ठगी के मामले में 6 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इनमें दो ठग और चार वो आरोपी हैं, जो फर्जी ढंग से जारी सिम ठगों तक पहुंचा रहे थे। साइबर क्राइम विंग को अब असलम की तलाश है। इस केस में यह सबसे अहम कड़ी है। असलम ठगी करने वाले गिरोह के सीधे संपर्क में था और सिम गिरोह तक पहुंचाता था। इसका खुलासा विदिशा से गिरफ्तार किए गए सोनू कुर्मी ने पूछताछ में किया है।

जांच अधिकारी ने बताया कि सोनू से असलम की मुलाकात विदिशा में एक चाय की दुकान पर हुई थी। असलम को फर्जी सिम की तलाश थी और सोनू फर्जी ढंग से निकाली गईं सिम बेचने की फिराक में था। सोनू से सिम लेकर असलम गिरोह तक पहुंचा था। यह सिम पीओएस एजेंट आकाश नामदेव एक्टिवेट करता था।

असलम कहां का रहने वाला है और वह किन-किन गिरोह के संपर्क में है। पुलिस इसका पता कर रही है। मोबाइल नंबर और खाता नंबर के आधार पर असलम की कुंडली खंगाली जा रही है। बता दें मंगलवार को साइबर क्राइम विंग ने फर्जी ढंग से सिम गिरोह तक पहुंचाने वाले आकाश, राहुल पंथी, विवेक रघुवंशी और सोनू को गिरफ्तार किया है।

राजस्थान-हरियाणा तक में सक्रिय ठगों को उपलब्ध कराई सिम पुलिस कमिश्नर की फर्जी आईडी बनाने वाले शकील को पुलिस राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार कर चुकी है। इस आधार पर कयास लगाया जा रहा है, असलम ने राजस्थान और हरियाणा में सक्रिय ठगों तक मप्र से एक्टिवेट हुईं सिम पहुंचाई हैं। गिरोह 150 सिम ठगों तक पहुंचा चुका है। इन सिम का उपयोग कहां-कहां हुआ। पुलिस इसका पता कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.