साइबर अटैक कर लोगों का डाटा चुराते हैं जालसाज, फिर डार्क वेब पर करते सौदेबाजी, बचाव के लिए अपनाएं यह उपाय

Updated on 28-11-2024 12:20 PM
भोपाल। फोन कॉल, मैसेज या इंटरनेट मीडिया के किसी भी प्लेटाफार्म के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले साइबर अपराधी किसी व्यक्ति तक अचानक नहीं पहुंच जाते हैं। उनके पास आप तक पहुंचने के लिए डाटा के रूप में पूरा रोडमैप होता है, जो आपके बारे में हर बात उन्हें बताता है। इसी जानकारी के सहारे अपराधी ठगते हैं। यह डाटा कंपनियों-सरकारी, गैर सरकारी एजेंसियों और संस्थाओं के सर्वर से चुराया जाता है। फिर डार्कवेब पर इसकी अलग से सौदेबाजी होती है।

साइबर ठगी का गहरा कुचक्र

साइबर ठगी की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर ठगी के इस कुचक्र में हैकर आपका डाटा चुराने के काम में जुटे रहते हैं। ऐसे अपराधी हैकर विभिन्न मेगा शोरूम, कंपनियों और संस्थाओं पर साइबर अटैक करते हैं। उनके सिस्टम में प्रवेश कर उपभोक्ताओं का डाटा चुराते हैं। चोरी की गई जानकारी को ये डार्क वेब पर बेच देते हैं। हर प्रकार का डाटा अलग-अलग दामों पर उपलब्ध कराया जाता है।
पुलिस से पूछताछ में कई साइबर ठग कबूल कर चुके हैं कि बड़ी कंपनियों और बैंकों के उपभोक्ता का डाटा 30 से 50 रुपये में मिल जाता है। साइबर क्राइम सेल के गठन के बाद अब तक पुलिस सैकड़ों साइबर ठगों को तो गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन डाटा प्रदान करने वाले एक भी अपराधी को पुलिस नहीं पकड़ सकी है।

डार्क वेब पर ऐसे होता है सौदा

साइबर एक्सपर्ट शोभित चतुर्वेदी बताते हैं कि डार्क वेब इंटरनेट का ही एक ऐसा हिस्सा है, जो सामान्य इंटरनेट ब्राउजर्स से एक्सेस नहीं किया जा सकता। इसे डीप वेब का एक हिस्सा माना जाता है, जो इंटरनेट की सामान्य सतह से नीचे होता है। डार्क वेब तक पहुंचने के लिए विशेष सॉफ्टवेयर जैसे टोर (द ओनियन राउटर) की जरूरत होती है, जो इंटरनेट उपभोक्ता की पहचान छुपाता है।
डार्क वेब पर कुछ खास मार्केट प्लेस होते हैं, जहां डाटा बेचा जाता है। ये वेबसाइट्स आमतौर पर टोर नेटवर्क पर ही होस्ट की जाती हैं। इन प्लेटफार्म्स पर खरीदार और विक्रेता दोनों एक-दूसरे से अनजान रहते हैं। यहां खरीदार सिक्योर पेमेंट गेटवे जैसे क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करके लेन-देन करते हैं। इसके अलावा कभी-कभी साइबर अपराधी व्यक्तिगत संपर्कों के जरिए भी डाटा का लेन-देन करते हैं। यह डील्स ऑफलाइन होती है, जहां विक्रेता और खरीदार सीधे संपर्क में आते हैं।

डार्क वेब को पकड़ना इसलिए मुश्किल

डार्क वेब को पकड़ पाना या उस पर नियंत्रण स्थापित करना कुछ कारणों से मुश्किल होता है और इसके पीछे तकनीकी, कानूनी और संरचनात्मक चुनौतियां हैं। डार्क वेब का अधिकांश हिस्सा टोर नेटवर्क पर चलता है, जो यूजर्स की पहचान और स्थान को छिपाने के लिए एन्क्रिप्शन और मल्टीपल राउटिंग का उपयोग करता है। यह नेटवर्क विभिन्न लेयरों में डाटा को एन्क्रिप्ट करता है। वह सही आईपी एड्रेस छुपा लेता है और अलग-अलग देशों के सैकड़ों आईपी दिखाता है, जिस तक पुलिस नहीं पहुंच पाती है।
(जैसा साइबर एक्सपर्ट शोभित चतुर्वेदी ने नईदुनिया को बताया)

डार्क वेब के खतरे

  • व्यक्तिगत जानकारी की चोरी : आपकी निजी जानकारी जैसे बैंक डिटेल्स, पासवर्ड और पहचान से जुड़ी जानकारी चोरी करके डार्क वेब पर बेची जा सकती है।
  • साइबर हमले : डार्क वेब हैकर्स को संगठित करने और साइबर हमलों की योजना बनाने का माध्यम बन सकता है।
  • अवैध सामग्री : यहां पर कई अवैध गतिविधियां होती हैं, जो किसी भी व्यक्ति को कानूनी मुसीबत में डाल सकती हैं।
  • मैलवेयर और वायरस का खतरा : डार्क वेब पर कई फाइल्स में वायरस या मेलवेयर हो सकता है, जिससे आपके डिवाइस को नुकसान पहुंच सकता है।

डार्क वेब से बचाव के उपाय

  • - सुरक्षित ब्राउजिंग करें : किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
  • - मजबूत पासवर्ड : हमेशा मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें और नियमित अंतराल पर बदलते रहें।
  • - अद्यतन एंटीवायरस का उपयोग : अपने डिवाइस को सुरक्षित रखने के लिए अपडेटेड एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का उपयोग करें।
  • - संवेदनशील जानकारी साझा न करें : ऑनलाइन प्लेटफार्म पर अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें।
  • - साइबर विशेषज्ञ से परामर्श करें : किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करें।
  • - टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग : अपने खातों को सुरक्षित रखने के लिए यह एक आवश्यक उपाय है।
साइबर ठगी के लिए डाटा प्रमुख स्रोत है। इसके बिना ठग आप तक नहीं पहुंच सकते हैं। भोपाल साइबर क्राइम पुलिस अब तक कई साइबर अपराधियों को पकड़ चुकी है, लेकिन कई सारे आईपी एड्रेस होने के कारण हम असल अपराधियों तक नहीं पहुंच पाते हैं। साइबर ठगों से पूछताछ में भी डाटा चोरी के संबंध में अब तक कोई विशेष सफलता हाथ नहीं लगी है। इसीलिए अब पुलिस को डाटा चोरी पर नए नियमों की जरूरत पड़ रही है।
- अखिल पटेल, डीसीपी (क्राइम), भोपाल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.