UNSC में दोस्‍त फ्रांस ने भारत की स्थायी सदस्यता का किया खुला समर्थन, वीटो पॉवर देने की भी सिफारिश, पूरी होगी मुराद?

Updated on 19-11-2025 01:38 PM
न्यूयॉर्क/पेरिस: फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानि UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया है। फ्रांस ने कहा है कि वो भारत के लिए स्थायी सदस्यता के साथ साथ वीटो पॉवर के लिए भी अपना समर्थन देता है। आपको बता दें कि फ्रांस हमेशा से भारत की यूएनएससी दावेदारी का समर्थन करता रहा है और दोनों देशों के बीच के संबंध काफी मजबूत हैं। फ्रांस और भारत की डिफेंस पार्टनरशिप भी पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है। भारत ने फ्रांस से 36 राफेल फाइटर जेट भी खरीदे थे।

फ्रांस के बयान में कहा गया है कि "इस संबंध में फ्रांस का रुख हमेशा एक जैसा रहा है। इस सुधार के तहत अफ्रीका को दो सीटें मिलनी चाहिए, क्योंकि उसकी जनसांख्यिकीय स्थिति और वहां परिषद की कार्रवाई की आवश्यकता वाली स्थितियों की संख्या को देखते हुए, साथ ही "ग्रुप ऑफ 4" के प्रत्येक सदस्य - ब्राज़ील, जर्मनी, भारत और जापान को एक-एक सीट मिलनी चाहिए, क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर इन देशों की जिम्मेदारियां हैं। इनमें से प्रत्येक को इस दर्जे से जुड़े विशेषाधिकार, विशेष रूप से वीटो का अधिकार, हमारे चार्टर की भावना के अनुरूप प्रदान किया जाएगा।"
भारत को क्यों नहीं बन पाया है स्थायी सदस्य?
आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानि UNSC में कुल 15 सदस्य होते हैं। जिनमें 5 स्थायी सदस्य और 10 अस्थायी सदस्य होते हैं। अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन स्थायी सदस्य हैं और इनके पास वीटो पॉवर है। वहीं, अस्थायी सदस्य दो साल के लिए चुने जाते हैं और वे क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए चुने जाते हैं। सुरक्षा परिषद का ढांचा दूसरे विश्वयुद्ध के बाद 1945 में बना था, जब वैश्विक शक्ति-संतुलन कुछ चुनिंदा देशों के हाथ में था। UNSC वैश्विक शांति और सुरक्षा से जुड़े फैसले लेता है, जैसे प्रतिबंध लगाना, शांति मिशन भेजना या सैन्य कार्रवाई को मंजूरी देना। ये काफी प्रमुख जियो-पॉलिटिकल मंच है।
लेकिन भारत आज तक UNSC का स्थायी सदस्य नहीं बन पाया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि सुरक्षा परिषद में सुधार पर स्थायी देशों के बीच सहमति नहीं बनती है। चीन, भारत के स्थायी सदस्य बनने का विरोध करता है, जबकि अन्य देशों के भी अपने-अपने रणनीतिक हित जुड़े हुए हैं। हालांकि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, प्रमुख अर्थव्यवस्था, परमाणु शक्ति और शांति मिशनों में सबसे बड़ा योगदानकर्ता है, फिर भी सुधार प्रक्रिया राजनीतिक मतभेदों की वजह से अटकी हुई है
रूस के ऑफर में क्या-क्या है?
Wion की रिपोर्ट में रूसी अधिकारी ने कहा है कि "कुछ साझेदारों के विपरीत, रूस कभी भी जियो- पॉलिटिकल हालातों के बदलने की वजह से फाइटर जेट के पार्ट्स, टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन और फाइटर जेट के अपग्रेडेशन के काम को नहीं रोकेगा।" उन्होंने कहा कि "एसयू-57 के निर्माण का मतलब है सभी महत्वपूर्ण पूर्जों का निर्माण। बिना इस डर के कि प्रतिबंधों की वजह से आपको कुछ नहीं मिलेगा।" इसके अलावा रूस के प्रस्ताव में "लाइसेंस प्रोडक्शन के स्तर में क्रमिक वृद्धि" की बात कही गई है, जो अंत में पूरी तरह से स्थानीयकरण तक पहुंचेगी।
रूस का प्रस्ताव ऐसे वक्त पर आया है जब भारत पहले ही रूस के साथ मिलकर ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल बना चुका है, जिसने पाकिस्तान के खिलाफ मई संघर्ष में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा भारत, लाइसेंस के तहत Su-30MKI लड़ाकू विमानों का निर्माण करता है, लेकिन हाल के वर्षों में भारत ने एडवांस हथियारों के लिए यूरोप, इजरायल और अमेरिका की तरफ भी रूख किया है। भारत ने फ्रांस से राफेल फाइटर जेट खरीदे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.