Bigg Boss OTT 2 Grand Finale की तारीख, टाइमिंग, ट्रॉफी से लेकर प्राइज मनी और पैसों वाले सूटकेस तक, जानिए सबकुछ

Updated on 07-08-2023 03:11 PM
'बिग बॉस ओटीटी 2' अब अपने ग्रैंड फ‍िनाले से महज एक हफ्ते दूर है। रविवार को 'वीकेंड का वार एपिसोड' धमाकेदार रहा। एक ओर जहां अव‍िनाश सचदेव और जद हदीद एलिमिनेट हो गए, वहीं अभ‍िषेक मल्‍हन और एल्‍व‍िश यादव की दोस्‍ती में भी दरार उभरने लगी है। लेकिन इसी बीच सलमान खान ने 'ब‍िग बॉस ओटीटी 2' के व‍िनर की ट्रॉफी की झलक भी दिखला दी। बिग बॉस की चमचमाती ट्रॉफी के ल‍िए अब घर में बचे 6 कंटेस्टेंट्स आख‍िरी दांव लगाएंगे। शो में अब जिया शंकर, अभिषेक मल्हन (फुकरा इंसान), पूजा भट्ट, एल्विश यादव, मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे बचे हैं। आइए आगे आपको ग्रैंड फ‍िनाले एपिसोड की तारीख और टाइम‍िंग से लेकर प्राइज मनी तक सबकुछ बताते हैं।


'वीकेंड का वार' में मेकर्स ने ग्रैंड फिनाले से पहले Bigg Boss OTT 2 के लिए विनर की ट्रॉफी से पर्दा हटा दिया है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' में ड्रामा बढ़ गया है और फिनाले से पहले घर में कई सारे ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। जद हदीद और अविनाश सचदेव को बाहर का रास्ता दिखाए जाने से फैंस दंग रह गए, जिससे दर्शक यह देखने के लिए एक्साइटेड हो गए कि आखिर ये खेल अब कैसे आगे बढ़ता है।

कहां और कब देखें 'बिग बॉस ओटीटी 2' ग्रैंड फिनाले?
Bigg Boss OTT 2 Grand Finale Date and Time: 'वीकेंड का वार' के शनिवार के एपिसोड में सलमान खान ने आखिरकार घोषणा की कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' का ग्रैंड फिनाले 14 अगस्त, 2023 को होने वाला है और यह रात 9 बजे जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा। जो लोग अनजान हैं, उनके लिए बता दें कि ऑनलाइन एपिसोड देखने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है। शो के इतिहास में यह पहली बार होगा जब ग्रैंड फिनाले रविवार को नहीं, बल्कि सोमवार को हो रहा है।

'बिग बॉस ओटीटी 2' की चमचमाती ट्रॉफी और पैसों वाला सूटकेस

Bigg Boss OTT 2 Trophy: ग्रैंड फिनाले में हमें शो का विनर म‍िल जाएगा। जो अपने हाथों में यह चमचमाती ट्रॉफी लेकर उसे चूमेगा। इसके अलावा हर साल की तरह इस साल भी मनी बैग वाला ट्व‍िस्‍ट होगा। एक पैसों से भरा सूटकेस, ज‍िसे लेकर टॉप-5 में से कोई गेम छोड़ सकता है। अमूमन इस सूटकेस में लगभग 10 लाख रुपये होते हैं। ये देखा जाना दिलचस्प होगा कि आखिर कौन ये पैसों से भरा बैग उठाकर चलते बनता है।

'ब‍िग बॉस ओटीटी 2' की प्राइज मनी

Bigg Boss OTT 2 Prize Money: इसी के साथ चर्चा इस सीजन की प्राइज मनी को लेकर भी है। अभिषेक मल्हन और मनीषा रानी को शो की प्राइज मनी के बारे में बात करते सुना गया था, जिसमें वो कह रहे थे कि इस बार भी 25 लाख रुपये प्राइज मनी होगी।

'बिग बॉस ओटीटी 2' का विनर कौन?

इस बीच शो के विनर को लेकर भी कई सारी बातें हर तरफ हो रही हैं। फिनाले से पहले विनर जानने को लेकर सभी एक्साइटेड हैं और हमेशा की तरह फिर से गूगल पर शो के विनर का नाम सर्च किया जा रहा है। घर के बाहर ट्विटर पर फैंस विनर के लिए बार-बार एल्विश यादव और अभ‍िषेक मल्‍हन का नाम ले रहे हैं। हालांक‍ि शो की मजबूत दावेदारों में पूजा भट्ट भी हैं और फैन फॉलोइंग की बदौलत मनीषा रानी और जिया शंकर भी। देखना दिलचस्‍प होगा कि सीजन-2 में जनता किसे व‍िनर चुनती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.