पर्सनल लाइफ की बात करें तो नागार्जुन ने साल 1984 में लक्ष्मी दग्गुबाती से शादी की थी। लक्ष्मी, फिल्ममेकर डी रामानायडू की बेटी, एक्टर वेंकटेश और प्रोड्यूसर सुरेश बाबू की बहन थीं। लक्ष्मी और नागार्जुन का एक बेटा है, नागा चैतन्य, जोकि एक्टर हैं। उनका जन्म साल 1986 में हुआ।
तलाक और दूसरी शादी
नागार्जुन और लक्ष्मी के रिश्ते में खटास आई। दोनों ने साल 1990 में तलाक ले लिया। इसके बाद नागार्जुन ने 11 जून 1992 को एक्ट्रेस अमला से शादी की। इनका एक बेटा है, जिसका नाम अखिल है। बेटे का जन्म शादी के दो साल बाद 1992 में हुआ।