हार्दिक पांड्या से लेकर मोहम्मद शमी तक, ये भारतीय क्रिकेटर ग्लैमर वर्ल्ड की हसीनाओं से शादी कर हुए अलग

Updated on 08-01-2025 01:50 PM
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी युजवेंद्र चहल अपनी निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक चहल और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा एक-दूसरे से अलग होने वाले हैं। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के साथ-साथ तस्वीरों को हटा लिया है। ऐसे में आइए जानते हैं उन भारतीय क्रिकेटरों के बारे में जिन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी एक्ट्रेस या मॉडल से शादी करने के बाद तलाक लिया।

14 साल की शादी से अलग हुए थे मोहम्मद अजरुद्दीन और संगीता बिजलानी

पूर्व दिग्गज कप्तान मोहम्मद अजरुद्दीन अपने समय के भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार थे। अपने कलात्मक खेल से उन्होंने दुनियाभर में फैंस को दीवाना बनाया था। मैदान के बाहर उनका स्टाइल ऐसा था जैसा की किसी बॉलीवुड हीरो का होता है। यही कारण है कि उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त थी, लेकिन उनका दिल धड़कता था बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के लिए। मोहम्मद अजरुद्दीन संगीता बिजलानी के इश्क में क्लीन बोल्ड हो गए। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने 1996 में शादी रचा ली। मोहम्मद अजरुद्दीन और संगीता बिजलानी लंबे तक साथ रहे, लेकिन 14 साल बाद 2010 में दोनों के रिश्ते में खटास आई और उन्होंने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया। भारतीय क्रिकेटर और किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के बीच हुआ ये तलाक का मामला काफी हाई प्रोफाइल था।

मोहम्मद शमी और हसीन जहां भी हुईं अलग

भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी वाइफ हसीन जहां भी हैप्पी मैरिड लाइफ के बाद अलग होने का फैसला किया। हसीन जहां पेशे से एक मॉडल थी और आईपीएल के दौरान दोनों की आंखें चार हुई थी। इसके बाद साल 2014 में दोनों ने शादी करने का फैसला किया, लेकिन चार साल बाद ही रिश्तों में खटास आ गई और हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर कई गंभीर आरोप लगाए। हसीन जहां का मानना था कि शमी ने उनके साथ बेवफाई की है और उनके अवैध संबंध रहे हैं। दोनों के बीच लड़ाई इतना बढ़ गया कि मामला कोर्ट में चल गया। शमी और हसीन जहां दोनों अब एक दूसरे अलग रह रहे हैं, लेकिन उनका आधिकारिक रूप से तलाक नहीं हुआ है।

हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक का हुआ तलाक

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से साल 2020 में शादी रचाई थी। हार्दिक और नताशा की जोड़ी फैंस खूब पसंद करते थे, लेकिन सिर्फ चार साल की शादी में दोनों कपल ने एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान कर दिया। हार्दिक और नताशा ने पिछले साल ही एक-दूसरे से तलाक लिया। भारतीय क्रिकेट में हार्दिक और नताशा का तलाक काफी हाई प्रोफाइल माना जाता है।

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर और युजवेंद्र चहल और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा भी एक दूसरे से अलग हो सकते हैं। धनश्री वर्मा पेशे से कोरियोग्राफर और एक्ट्रेस हैं। दोनों ने दिसंबर 2020 में शादी रचाई थी। चहल और धनश्री सोशल मीडिया पर भी साथ में खूब एक्टिव रहते थे, लेकिन हाल ही में दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया। वहीं चहल ने अपने इंस्टाग्राम से धनश्री के साथ की सभी तस्वीरों को हटा लिया है। हालांकि, दोनों की तरफ से तलाक या अलग होने को लेकर किसी तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है कि ये दोनों कपल कुछ महीनों से साथ नहीं रह रहे हैं।

चहल और धनश्री वर्मा भी हो सकते हैं अलग


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.