जितेंद्र कुमार से रोहित सराफ तक, वो एक्टर, जिनकी OTT ने चमकाई किस्मत, हिट के लिए नाम ही काफी है

Updated on 12-04-2023 10:34 PM
वैसे तो हर कोई यही दुआ करेगा कि कोरोना काल जिंदगी में कभी दोबारा ना लौटे, लेकिन ये वक्त बहुत कुछ सिखाकर भी गया और देकर भी गया। ये उन कलाकारों को एक मंच देकर गया, जो बड़े या छोटे पर्दे पर अपनी जगह बनाने की जद्दोजहद में जुटे हुए थे। ये मंच कोई और नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं। कोरोना महामारी के दौरान जब सबकुछ बंद पड़ा था, तब लोगों ने इस डिजिटल प्लेटफॉर्म की तरफ रुख किया। ये देखते ही देखते ट्रेंड बन गया और अब आलम ये है कि थिएटर्स में किसी फिल्म का करोड़ों कमा लेना, बहुत बड़ी बात हो गई है। खैर। हम यहां बात करेंगे उन स्टार्स की, जिनकी किस्मत को ओटीटी ने चमकाया है। इन एक्टर्स में सबके चहीते 'जीतू भैया' उर्फ जितेंद्र कुमार से लेकर 'चॉकलेटी ब्वॉय' की इमेज के लिए फेमस रोहित सुरेश सराफ तक शामिल हैं।

रोहित सुरेश सराफ को मिली पहचान

रोहित सुरेश सराफ ने पहले 'हिचकी', 'द स्काई इज पिंक', 'डियर जिंदगी' जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'मिसमैच्ड' से जबरदस्त पॉप्युलैरिटी मिली। उनकी नैचुरल एक्टिंग और लुक्स को बहुत पसंद किया गया। इसके बाद उन्हें फिल्मों के और ऑफर मिले। वो 'लूडो' और 'विक्रम वेधा' जैसी मूवीज में भी नजर आए। वो इन दिनों Mismatched सीजन 3 की शूटिंग में बिजी हैं।

सबके फेवरेट हैं 'जीतू भैया'

जितेंद्र कुमार को वेब सीरीज 'टीवीएफ पिचर्स', 'कोटा फैक्ट्री' और 'पंचायत' से इतने फेमस हो चुके हैं कि लोग उन्हें प्यार से 'जीतू भैया' ही कहते हैं। ओटीटी पर किस्मत चमकने के बाद वो कई फिल्मों में भी नजर आए। वो इन दिनों 'कोटा फैक्ट्री' सीजन 3 में बिजी हैं और इस शो का फैंस बेसब्र होकर इंतजार कर रहे हैं।

'मुन्ना भैया' से जानते हैं लोग

दिव्येंदु शर्मा शर्मा ने भी Pyar Ka Punchnama, अक्षय कुमार की 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' और 'बत्ती गुल मीटर चालू' जैसी फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग की, लेकिन अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में 'मुन्ना भैया' बनकर सबके दिलों में उतर गए।

वेब शोज की दुनिया में फेमस हैं अमित

फिल्मों, टीवी में खूब काम किया। रिएलिटीज शोज भी किए। लेकिन उन्हें पहचान वेब शोज से मिली। वो Breathe और इसके दूसरे सीजन में दमदार काम कर चुके हैं।

विजय वर्मा हैं शानदार एक्टर

विजय वर्मा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो जिस फिल्म में होते हैं, हीरो भी उनके आगे फेल ही लगता है। उन्होंने भी 'मिर्जापुर' और 'शी' जैसी वेब सीरीज में काम किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.