कपिल शर्मा से सुरभि ज्योति तक, टीवी स्टार्स ने किया कन्या पूजन, धोए उनके पैर, दिए गिफ्ट और खिलाया भोग

Updated on 27-03-2026 12:30 PM
कपिल शर्मा ने हर बार की तरह इस बार भी दुर्गाष्टमी पर अपने घर पर कन्या पूजन किया और इसका एक बेहद प्यारा वीडियो उन्होंने शेयर किया है। मालूम हो कि इस बार 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू हुए थे और 27 मार्च को नवमी के साथ खत्म हो गए। 26 मार्च को दुर्गाष्टमी थी, जिस पर कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने कन्या पूजन किया। जहां मनीष पॉल ने कन्याओं के पैर धोए और गिफ्ट दिए, तो वहीं सुरभि ज्योति ने भी कन्या पूजन कर तस्वीरें शेयर की हैं।

कपिल शर्मा ने किया कन्या पूजन, भोग खिलाकर लिया आशीर्वाद

कपिल ने दुर्गाष्टमी पर कन्याओं को अपने घर पर बुलाया। उनके हाथों में कलावा बांधा, पूजन किया और फिर खाना खिलाया। इसके बाद कपिल ने सभी कन्याओं का आशीर्वाद लिया।

गिन्नी चतरथ ने गाईं माता की आरती

एक तरफ माता रानी की आरती चल रही थी और दूसरी ओर कन्याएं भी तालियां बजाकर पूजा में मग्न दिखीं। इस वीडियो को कपिल शर्मा ने शेयर कर लिखा है, 'जय माता दी।' कन्या पूजन में कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ भी साथ थीं। उन्होंने भी कपिल के साथ मिलकर कन्या पूजन किया और मां दुर्गा की आरती गाईं। उन्होंने बेटी अनायरा का भी पूजन किया।

जब 2020 में कपिल ने किया बेटी का पूजन

मालूम हो कि कपिल शर्मा कई साल से नवरात्रि और कन्या पूजन करते आ रहे हैं। साल 2020 में उन्होंने बेटी अनायरा का पूजन करते हुए तस्वीरें शेयर की थीं। वह अनायरा का पहला कन्या पूजन था।

मनीष पॉल ने धोए कन्याओं के पैर, भोग खिलाकर दिए गिफ्ट

वहीं, मनीष पॉल ने भी अपने घर पर कन्या पूजन किया। उन्होंने अपने घर पर कन्याओं को बुलाकर उनके पैर धुए, टीका लगाया और कलावा बांधकर पूजा की। फिर उन्होंने कन्याओं को भोग खिलाया और इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। मनीष पॉल ने कन्याओं को गिफ्ट भी दिए

सुरभि ज्योति ने भी कन्याओं को खिलाया खाना

एक्ट्रेस सुरभि ज्योति, जो जल्द ही मां बनने वाली हैं, उन्होंने भी कन्या पूजन किया और तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कन्याओं के लिए काले चने, पूरी और हलवा बनाया।दिव्यांका त्रिपाठी ने भी दुर्गाष्टमी मनाई और हलवा-चना-पूरी का भोग लगाकर कन्या पूजन किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर की है। उन्होंने साथ में रायता, आलू की सब्जी भी बनाई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.