'कोटा फैक्ट्री' से 'एस्पिरेंट्स' तक, जिंदगी का पाठ पढ़ाते हैं ये 6 शोज, मिस मत करना

Updated on 05-09-2023 03:02 PM
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन सभी शिष्य अपने उन गुरुजनों का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने उन्हें कामयाब बनाया, जिंदगी में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया। किसी के लिए उनका शिक्षक गुरु होता है तो कोई अपने भाई को गुरु मान लेता है। सिर्फ रियल लाइफ ही नहीं, रील यानी सिनेमा की दुनिया में भी ऐसी कई वेब सीरीज हैं, जो जिंदगी के पाठ पढ़ाती हैं।

इन वेब सीरीज में 'कोटा फैक्ट्री' है, जिसमें गुरु और शिष्य के बीच के रिश्ते को बहुत अच्छी तरह से दिखाया गया है। इसके अलावा वो स्टूडेंट्स जो IAS-IPS ऑफिसर बनने जैसा बड़ा ख्वाब देखते हैं, उन्हें जिंदगी क्या-क्या सबक देती है, ये इस सीरीज में आपको महसूस होता है। चलिए फिर देर किस बात की, आइये आपको बताते हैं कि आप इन शोज को कहां देख सकते हैं।

1. कोटा फैक्ट्री

इस सीरीज में एक ऐसे लड़के की कहानी दिखाई गई, जो हमारी तरह ही रेस में आगे रहने की जद्दोजहद में जुटा हुआ है। जब वो कोटा जाता है, तो वहां पर उसे किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उसे एक अच्छे टीचर जीतू भैया का साथ मिलता है। स्टूडेंट लाइफ की रिएलिटी को दिखाती इस ब्लैक एंड व्हाइट वेब सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं।
कहां देखें- सीजन 1 (यूट्यूब), सीजन 2- नेटफ्लिक्स

2. एस्पिरेंट्स

इस शो में आपको यूपीएससी की तैयारी करने वाले तीन एस्पिरेंट्स और दोस्ती की कहानी देखने को मिलेगी। इनकी जर्नी आपको फेलियर, हार्ड वर्क, फोकस, सक्सेस... बहुत कुछ सिखाती है। इसे देखकर आप यकीनन बहुत मोटिवट हो जाएंगे। इसे बिल्कुल भी मिस मत करिए।
कहां देखें- यूट्यूब

3. एसके सर की क्लास

'एस्पिरेंट्स' की सफलता के बाद ही TVF एक नई वेब सीरीज लेकर आया, नाम है 'एसके सर की क्लास'। इसमें भी आपको एक स्टूडेंट और एक टीचर की कहानी देखने को मिलेगी, जो एक सबक सिखाएगी।
कहां देखें- यूट्यूब'संदीप भैया' को 'एस्पिरेंट्स' वेब सीरीज से बहुत प्यार मिला था। इसके बाद ही उनके नाम से एक वेब सीरीज आई। अगर आप यूपीएससी की तैयारी कर रहे एक एस्पिरेंट्स की लाइफ को और करीब से देखना चाहते हैं तो ये शो जरूर देखें।

कहां देखें- यूट्यूब

5. शिक्षा मंडल

विद्या को धंधा बनाकर रखा है... अगर आप इस शो के ट्रेलर को देखेंगे तो पहली लाइन ही यही बोली गई है। अब एजुकेशन भी बिजनेस बना दिया है। पढ़ाई इतनी महंगी हो चुकी है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देखना मुश्किल है। इसके अलावा ये बिजनेस कैसे काम करता है, ये जानने के लिए इस शो को जरूर देखें।

कहां देखें- एमएक्स प्लेयर

6. हाफ सीएम

सोसाइटी को लगता है कि कॉमर्स वालों की पढ़ाई, साइंस वालों की तुलना में बहुत चिल टाइप होती है, लेकिन हकीकत इससे उलट है। ये हकीकत देख क्लासमेट्स CA एस्पिरेंट्स का मजाक नहीं उड़ा पाएंगे।
कहां देखें- यूट्यूब



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.