पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन से लेकर हमले का खतरा... प्रधानमंत्री अगले तीन दिन अमेरिका में, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Updated on 21-06-2023 07:47 PM
वॉशिंगटन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अमेरिका की राजकीय यात्रा पर हैं। खबर है कि विरोधी समूहों को देखते हुए अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियां उनकी सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं। कहा जा रहा है कि इस साल मार्च में हुई घटना के कारण एजेंसियां अतिरिक्त सावधान हैं, जब खालिस्तानी समर्थक समूहों ने पंजाब में खालिस्तान समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' के मुखिया अमृतपाल सिंह पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। पीएम मोदी को अमेरिका आने का न्योता खुद राष्ट्रपति जो बाइडन ने दिया था। अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे।

सूत्रों के हवाले से न्यूज18 ने अपनी खबर में कहा, 'सुरक्षा एजेंसियों को सिर्फ विरोध प्रदर्शन ही नहीं बल्कि हमले का भी डर सता रहा है। अमेरिकी अधिकारी भी समझते हैं कि विरोध प्रदर्शनों से हिंसा हो सकती है।' सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर इन समूहों के हमलों की वजह से सुरक्षा एजेंसियां खासतौर पर सतर्क हैं। खबर है कि अमेरिका के अधिकार समूह पीएम मोदी की यात्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञों को वॉशिंगटन की तरफ से नई दिल्ली की सार्वजनिक रूप से आलोचना की उम्मीद नहीं है।
22 जून को प्रदर्शन की तैयारी
फर्स्टपोस्ट की खबर के अनुसार, इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल, पीस एक्शन, वेटरन्स फॉर पीस और बेथेस्डा अफ्रीकन सिमेट्री गठबंधन की 22 जून को वाइट हाउस के पास इकट्ठा होने की योजना है, जब पीएम मोदी जो बाइडन से मिलने वाले हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार न्यूयॉर्क में एक अन्य कार्यक्रम की भी योजना है जिसमें 'हाउडी डेमोक्रेसी' नामक एक शो दिखाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार सुबह अमेरिका के लिए रवाना हुए थे।

हो सकते हैं दो बड़े रक्षा समझौते

पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत और गहरे हैं और दोनों देशों के नेताओं के बीच एक 'अभूतपूर्व विश्वास' है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के साथ एक इंटरव्यू में मोदी ने कहा, 'भारत एक मजबूत प्रोफाइल और भूमिका का हकदार है।' प्रधानमंत्री की इस अमेरिका यात्रा के दौरान दो बड़े रक्षा समझौते हो सकते हैं। पहला, जीई 414 फाइटर जेट इंजन भारत में बनाए जाएंगे और दूसरा अमेरिकी ड्रोन की खरीद का।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.