कतर से सीरिया तक... 6 मुस्लिम देशों पर भीषण हमले कर चुका है इजरायल, हमास का हमदर्द तुर्की अगला निशाना, डरे एर्दोगन

Updated on 15-09-2025 12:54 PM
अंकारा/तेल अवीव: इजरायल ने 9 सितंबर को कतर में हमास नेताओं पर हमला कर साफ कर दिया है कि अपने दुश्मनों को वो कहीं नहीं बख्शेगा। गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से कतर वो छठा मुस्लिम देश है, जिसपर इजरायल ने हमले किए हैं। बाकी देशों में फिलीस्तीन, लेबनान, सीरिया, यमन, ईरान शामिल हैं। कुछ ही दिन पहले, इजरायली रक्षा बलों के जनरल स्टाफ प्रमुख इयाल जमीर ने विदेशों में छिपे हमास के नेताओं को निशाना बनाने की कसम खाई थी। जबकि दूसरी तरफ तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसे डर की इजरायल का अगला हमला तुर्की पर हो सकता है। इयाल जमीर ने 31 अगस्त को कहा था कि "हमास का ज्यादातर नेतृत्व विदेश में है और हम उन तक भी पहुंचेंगे।"

हमास के ज्यादातर नेताओं का घर कतर रहा है और कतर ने सालों से हमास और इजरायल के बीच मध्यस्थ के तौर पर काम किया है। इसके अलावा भी कतर, अमेरिका का संधि सहयोगी है और अमेरिका ने उसे गैर-नाटो सहयोगी घोषित कर रखा है। मार्च 2022 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कतर को अमेरिका का आधिकारिक 'गैर-नाटो' देश घोषित किया था। कतर में अमेरिका का सैन्य बेस भी है, जहां सबसे ज्यादा 10 हजार अमेरिकी सैनिक तैनात हैं और कतर ने अमेरिका से अरबों डॉलर के फाइटर जेट, एयर डिफेंस सिस्टम समेत कई तरह के और हथियार खरीदे हैं। लेकिन फिर भी इजरायल ने कतर पर हमला किया।
हमास को राजनीतिक, आर्थिक मदद देता है तुर्की
कतर पर हमला करना इजरायल का दुस्साहसिक फैसला था और तुर्की पर हमला करना भी वैसा ही फैसला होगा। चूंकि हमास की राजनीतिक और फाइनेंशियल गतिविधियों का बड़ा हिस्सा कतर और तुर्की से जुड़ा है और तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने खुलकर हमास का समर्थन भी किया है, इसलिए अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या तुर्की अगला निशाना हो सकता है। तुर्की और इजरायल के रिश्ते एक वक्त काफी मजबूत हुआ करते थे। 1949 में तुर्की, इस्लामिक दुनिया का पहला देश था जिसने इजरायल को मान्यता दी और उसके बाद लंबे समय तक दोनों देशों में सुरक्षा और रक्षा सहयोग चलता रहा।
1990 और शुरुआती 2000 के दशक में तुर्की ने अपने फाइटर जेट और टैंकों को अपग्रेड करने के लिए इजरायल को अरबों डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट दिए। लेकिन एर्दोगन के सत्ता में आने के बाद समीकरण बदल गए। 2009 में दावोस सम्मेलन में एर्दोगन ने गाजा युद्ध को लेकर इजरायल पर तीखे हमले किए और 2010 में "मावी मरमरा" जहाज घटना के बाद दोनों देशों के बीच गहरी दरार पड़ गई। पिछले एक दशक में तुर्की ने हमास को राजनीतिक समर्थन दिया, उसके नेताओं को शरण दी, यहां तक कि कई प्रमुख हमास नेताओं को तुर्की नागरिकता भी दी।
क्या तुर्की पर हमला कर सकता है इजरायल?
अक्टूबर 2023 में इजरायल पर हमास के हमले के बाद से तुर्की ने खुलकर हमास का साथ दिया है। राष्ट्रपति एर्दोगन ने इजरायल के विनाश की दुआ तक मांगी है। एर्दोगन ने हमास को स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाला संगठन बताया और उसके बाद दोनों ही देशों ने अपने अपने राजनयिकों को बुला लिए। तुर्की ने इजरायल के साथ कारोबार रोक दिया है और इंटरनेशनल कोर्ट में चलने वाले इजरायल के खिलाफ कार्रवाई में भी तुर्की शामिल हो गया है।

इसके अलावा तुर्की की खुफिया एजेंसी SADAT पर आरोप है कि उसने हमास को वित्तीय और सैन्य मदद दी है। दूसरी तरफ सीरिया में भी तुर्की और इजरायल आमने-सामने हैं। तुर्की-समर्थित विद्रोही समूह HTS के दमिश्क में सत्ता में आने के बाद इजरायल ने सीरिया में कई हवाई हमले किए हैं, जबकि तुर्की ने चेतावनी दे रखी है कि वह सीरिया को अपनी एयर डिफेंस छतरी में ला सकता है। यह स्थिति दोनों देशों को सीधे टकराव की ओर धकेल सकती है। इसीलिए सवाल ये है कि क्या वाकई इजरायल तुर्की पर हमला करेगा? तुर्की के पास कुछ तरह के डिफेंस सिस्टम हैं, लेकिन इजरायल जितना युद्ध लड़ने का तजुर्बा उसके पास नहीं है। सीधे टकराव में इजरायल को बढ़त मिल सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.