'राणा नायडु' से 'हैप्पी फैमिली' तक, OTT पर रिलीज धमाकेदार मूवी और वेब सीरीज, पढ़ लीजिए लिस्ट

Updated on 10-03-2023 10:51 PM
इस हफ्ते थिएटर्स में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की मूवी 'तू झूठी मैं मक्कार' अपना दमखम दिखा रही है। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और होली के त्योहार के कारण बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई हो रही है। लेकिन सिनेमाघर के अलावा अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कई सारी धमाकेदार मूवीज और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं। अगर आप थिएटर जाने का समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज इन फिल्मों को आसानी से घर बैठे देख सकते हैं। इनमें 'राणा नायडु' से लेकर 'द ग्लोरी पार्ट 2' तक शामिल हैं।

'राणा नायडु' में वेंकेटेश दग्गुबाती और राणा दग्गुबाती में इंटेंस भिड़ंत देखने को मिलेगी। इस सीरीज में सुरवीन चावला, सुशांत सिंह, अभिषेक बनर्जी, सुचित्रा पिल्लई, गौरव चोपड़ा, आशीष विद्यार्थी और राजेश जैस भी हैं। ये नेटफ्लिक्स पर 10 मार्च को रिलीज हो रही है। आप इसे हिंदी और तेलुगू भाषा में देख सकते हैं।
The Glory Part 2 पॉप्युलर कोरियन ड्रामा 'द ग्लोरी' का दूसरा पार्ट है। इसमें Hye Kyo, Lee Do Hyun, Im Ji Yeon और Park Sung Hoon ने अहम किरदार निभाया है। ये थ्रिलर वेबव सीरीज नेटफ्लिक्स पर 10 मार्च 2023 को रिलीज हो रही है। आप इसे कोरियन भाषा में इंग्लिश सब-टाइटल के साथ देख सकते हैं।

क्राइम थ्रिलर मूवी Luther: The Fallen Sun। इसमें Idris Elba के अलावा Cynthia Erivo और Andy Serkis भी हैंष आप इसे नेटफ्लिक्स पर इंग्लिश लैंग्वेज में देख सकते हैं। ये नेटफ्लिक्स पर 10 मार्च को रिलीज हुई है।
10 एपिसोड की इस सीरीज में आपको ज्वॉइंट फैमिली के बीच का प्यार और तकरार देखने को मिलेगा। इस शो में राज बब्बर, रत्ना शाह पाठक, अतुल कुलकर्णी, आएशा जुल्का, मीनल साहू, रौनक कामदार, सना कपूर, अहान साबू, परेश, अतुल कुमार सहित कई स्टार्स हैं। आप इसे 10 मार्च से अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। ये हिंदी भाषा में अवेलेबल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
 16 June 2026
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने '₹370 की बिरयानी' वाले विवाद के बाद प्रणित मोरे की हो रही ट्रोलिंग पर बात की है। उन्होंने लोगों से इस मामले में शामिल लोगों को…
 16 June 2026
'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और फिल्म 'छावा' में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले का 14 जून 2026 को मुंबई स्थित उनके घर पर आत्महत्या…
 16 June 2026
एक्टर और यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) की गुडविल एंबेसडर दीया मिर्जा, पितृसत्तात्मक सत्ता के ढांचे को ग्लोबल क्लाइमेच के नुकसान से जोड़ने वाले अपने विवादित कमेंट के कारण ऑनलाइन…
 15 June 2026
रामानंद सागर की 'रामायण' टीवी के इतिहास में अब तक का वो महान शो है जिसकी तुलना करने की कोशिश तो बहुत लोगों ने की, लेकिन कोई कर नहीं पाया।…
 15 June 2026
रविवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं ने भारी बारिश के बावजूद विरोध प्रदर्शन किया। CJP देश भर में…
 15 June 2026
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर यूट्यूबर ध्रुव राठी की आलोचना की है। इस बार उन्होंने ध्रुव राठी को देश-विरोधी कहा और बोले, 'मुझे यह आदमी बिल्कुल पसंद…
 15 June 2026
आमिर खान स्‍टारर 'लगान' भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन फिल्‍मों में से है। साल 2001 में आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म 2026 में अपनी 25वीं सालगिरह मना…
 13 June 2026
नोरा फतेही ने शुक्रवार को कनाडा में हुए FIFA ओपनिंग सेरेमनी के वर्जन में शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने परफॉर्मर्स वेजड्रीम और संजॉय के साथ अपना फुटबॉल एंथम गाया। उनकी परफॉर्मेंस…
Advt.