'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी बोले- रिश्ता हो तो ऐसा वरना न हो, रिलेशनशिप पर कह डाली बड़ी बात

Updated on 16-06-2026 12:17 PM
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं। इस बार उन्होंने वीडियो में रिश्ते को लेकर जो बातें कही हैं, उसे हर किसी को गांठ बांध लेनी चाहिए। उन्होंने एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर बताया है कि रिश्ते कैसे होने चाहिए।

सुनील लहरी टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। हालांकि, लोग उन्हें रामानंद सागर के ऐतिहासिक धारावाहिक 'रामायण' (1987) में लक्ष्मण की भूमिका निभाने के लिए सबसे अधिक जानते हैं लेकिन उन्होंने 'विक्रम और बेताल' और 'दादा-दादी की कहानियां' जैसे सीरियलों में भी काम किया है। सुनील लहरी अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते रहते हैं। इस बार उन्होंने एक ऐसा संदेश दिया है जो रिश्तों की बुनियाद के लिए सबसे अधिक जरूरी है।

सुनील लहरी बोले- रिश्ता किसी के भी साथ हो सकता है

उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है, 'रिश्ता किसी के भी साथ हो सकता है जरूरी नहीं कि समान स्थिति हो या अपने बराबर वालों से हो , रिश्ता हो तो भगवान कृष्ण और सुदामा जैसा हो।'

'रिश्ता हो तो भगवान कृष्ण और सुदामा जैसा, वर्ना न हो'

वीडियो में सुनील लहरी कहते दिख रहे हैं, 'रिश्ता दो लोगों के बीच का एक ऐसा बंधन है जिसमें भले ही योग्यता, उम्र, प्रतिभा, पद, परिस्थिति, धन किसी में भी समानता न हो परंतु एक-दूसरे के प्रति कमिटमेंट और एक-दूसरे को समझने में समानता होनी चाहिए। जैसे भगवान कृष्णा और भगवान सुदामा जैसा। रिश्ता हो तो भगवान कृष्ण और सुदामा जैसा, वर्ना न हो। आपलोग खुश रहिए, सुखी रहिए, स्वस्थ रहिए, जय श्रीराम।' इस वीडियो पर तमाम लोगों ने सहमति जताई है और कहा है- कृष्णम् सदा सहायते। किसी ने लिखा है- जय श्री लक्ष्मण देव जी। वहीं काफी लोगों ने जय श्री राम और लक्ष्मण के नारे लगाए हैं।

बढ़ती गर्मी के लिए लोगों को दी जरूरी सलाह

हाल ही में उन्होंने बढ़ती गर्मी पर लोगों को घर से बिना जरूरत न निकलने की सलाह दी थी। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा, 'दोपहर के समय घर से निकलना टालें। शरीर में पानी की कमी न होने दें और खुद को हाइड्रेट रखें। लापरवाही न बरतें, क्योंकि छोटी सी भूल बीमारी का कारण बन सकती है, क्योंकि छोटी सी गलती बहुत बड़ी मुसीबत का कारण बन सकती है। जैसे वह कहावत है ना, नजर हटी दुर्घटना घटी वैसे ही अगर हम थोड़ी सी गलती करेंगे, तो बीमार पड़ सकते हैं। जय श्री राम।'

अपने फार्म पर खेती करते दिखे

सुनील ने वीडियो शेयर कर लिखा था, 'दोस्तों आज जो हाल है देश का उसके जिम्मेदार हम खुद हैं। समय रहते अगर हमने सबक नहीं सिखाया तो आने वाला समय हमारे लिए बहुत मुसीबत ला सकता है। वहीं हाल ही में उन्होंने कुछ वीडियोज़ शेयर किए जिसमें वो अपने फार्म पर खेती करते दिख रहे हैं। उन्होंने वीडियो में दिखाया है कि किस-किस तरह के फल और सब्जियां उन्होंने उगा रखी है।

बच्चों को हमारे देश की संस्कृति, संस्कारों और अपनी मिट्टी से जोड़ने की सलाह

पिछले दिनों एक्टर ने एक वीडियो के जरिए चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि बच्चे असली संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि वे गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को गांव लेकर जाएं और उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ें। सुनील लहरी वीडियो में कहते हुए नजर आए थे, 'अभी गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं और पूरे देश में गर्मी भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे समय में अक्सर माता-पिता अपने बच्चों को किसी ठंडी जगह या फिर विदेश यात्रा पर ले जाते हैं। वे ऐसी जगहों पर जाते हैं, जहां बच्चों को हमारे देश की संस्कृति, संस्कारों और अपनी मिट्टी से जुड़ने का मौका ही नहीं मिल पाता।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.