फुकरे फेम एक्टर मनजोत सिंह को ऑफर हुई थी एनिमल परफेक्ट शॉट के लिए रश्मिका ने रणबीर को जड़े थे 25 थप्पड़

Updated on 27-12-2023 01:54 PM

डायरेक्टर संदीप रेड्‌डी वांगा की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही। हालांकि कई दर्शकों ने इसे जमकर क्रिटिसाइज भी किया। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में संदीप के भाई प्रणय ने बताया कि इस फिल्म के थप्पड़ सीन में परफेक्शन पाने के लिए एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने रणबीर कपूर को 20 से 25 थप्पड़ लगाए थे।

रणबीर ने रश्मिका से बोला- ‘यह पूरी तरह से आपका सीन है’
iDream Media को दिए एक इंटरव्यू में प्रणय ने कहा, ‘मेरे ख्याल से फिल्म में रश्मिका का किरदार गीतांजली उतना ही इम्पॉर्टेंट है जितना रणबीर कपूर और बॉबी देओल का था। फिल्म के करवा चौथ सीन में रणबीर के मुश्किल से 4 डायलाॅग होंगे। वो सीन पूरी तरह से रश्मिका का है।

शूटिंग के दौरान रणबीर ने रश्मिका से कहा भी था कि यह सीन पूरी तरह से उनका है और यह अच्छे से शूट हो इसके लिए रश्मिका उन्हें जितना चाहे मार सकती हैं। यहां तक की परफेक्ट शॉट पाने के लिए रणबीर ने रश्मिका से 20 से 25 थप्पड़ भी खाए थे। रणबीर इस सीन के इमोशंस को पूरी तरह बाहर लाना चाहते थे।’

मनजोत को ऑफर हुआ था रणबीर के कजिन का रोल
वहीं दूसरी तरफ ‘फुकरे’ फेम एक्टर मनजोत सिंह ने भी एक इंटरव्यू में बताया कि डायरेक्टर संदीप ने उन्हें फिल्म में रणबीर के कजिन ब्रदर का रोल ऑफर किया था। हालांकि, मनजाेत ने यह ऑफर असेप्ट नहीं किया और बाद में इस किरदार को एक्टर अवदीप सिद्धू ने निभाया।

इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में मनजोत ने कहा, ‘मैं डायरेक्टर संदीप से मिलने गया था वहां उन्हाेंने मुझे मेरे कैरेक्टर का ब्रीफ दिया। यह रोल रणबीर के किसी कजिन का था जिससे वो तब मिलता है जब वो अपने गांव पंजाब जाता है। इस किरदार का नाम भी मनजोत ही था। उस टाइम पर मुझे अपने कैरेक्टर के बारे में ज्यादा आईडिया नहीं था।’

मैंने कबीर सिंह 3 बार देखी है: मनजोत
मनजोत ने आगे बताया, ‘जब मैं संदीप सर से मिला तो मैंने उन्हें बताया कि मैं उनके काम का फैन हूं। मैंने उनसे कहा कि मैंने कबीर सिंह 3 बार देखी है। मैं इस फिल्म को सिर्फ संदीप सर की रिस्पेक्ट के लिए करना चाहता था पर मैंने खुद उनसे पूछा कि मुझे यह फिल्म करना चाहिए या नहीं ? उन्होंने कहा कि रोल इतना अमेजिंग नहीं है कि लोग याद रखें तो कोई बात नहीं.. हम फिर कभी साथ काम कर लेंगे।’

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर 880.83 करोड़ रुपए वर्ल्ड वाइड कमा चुकी है। यह बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.