लखनऊ में पूरा कीजिए अपने घर का सपना, LDA दे रहा बड़ा मौका, अनंत नगर योजना में तुरंत कराएं रजिस्ट्रेशन
Updated on
20-12-2025 01:14 PM
लखनऊ: शहर में आवासीय भूखंडों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। एलडीए एक बार फिर अपनी अनंत नगर योजना में 637 भूखंडों का रजिस्ट्रेशन शनिवार को खोलने जा रहा है। एलडीए वीसी ने शुक्रवार को इस बाबत आदेश जारी कर दिया। आवेदक 12 जनवरी, 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
योजना का विकास अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत ग्रिड पैटर्न पर किया जा रहा है। इसमें चौड़ी सड़कों के साथ बिजली आपूर्ति के लिए भूमिगत केबल बिछाई जा रही है। योजना में बड़े हिस्से में एडुटेक सिटी विकसित की जाएगी।
लगभग 130 एकड़ भूमि पर पार्को व ग्रीन स्पेस का विकास किया जाएगा। आकाश खंड और आदर्श खंड में है भूखंड अनंत नगर योजना में पहले दो चरणों में 666 भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जा चुका है। इस बार आकाश खंड के 617 और आदर्श खंड के 20 भूखंडों के लिए रजिस्ट्रेशन खोला जा रहा है।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन आवेदकों को वेबसाइट registration.Idalucknow.in/#/login पर लॉग-इन करके रजिस्ट्रेशन पुस्तिका खरीदनी होगी। इसके बाद भूखंड के अनुमानित मूल्य की 5% रजिस्ट्रेशन धनराशि जमा करके रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…