क्रोध, जुनून और एक्शन से भरपूर, अदिवि शेष और श्रुति हासन दिखे एक्स- लवर्स के अवतार में

Updated on 21-12-2023 03:10 PM

साउथ स्टार अदिवि शेष और श्रुति हासन की आने वाली पैन इंडिया फिल्म का टाइटल रिवील कर दिया गया है। 'डकैत' नाम की इस फिल्म की पहली झलक टीजर के तौर पर 20 दिसंबर को आउट हुई। इस एक्शन-थ्रिलर टीजर में जबरदस्त क्रोध और जुनून देखने को मिला। टीजर में अदिवि शेष और श्रुति हासन एक्स-लवर्स के किरदार में दिखे। जहां अदिवि अपना आधा चेहरा ब्लैक स्कार्फ से कवर करते दिखे। वहीं खुले बालों में हाथों में बंदूक लिए श्रुति नजर आई हैं। कमाल के इस सीन में गुस्सा और बदला लेने की भावना साफ दिखाई दे रही है। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर भी रिवील किया है। पोस्टर में 'डकैत'- एक प्रेम कथा लिखा हुआ है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया
एक्टर अदिवि शेष ने अपने सोशल मीडिया पर हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में टीजर पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन लिखा- चेहरे आपके सामने हैं। 'डकैत'- एक प्रेमकथा। वहीं श्रुति हासन ने भी फिल्म का टीजर शेयर किया। उन्होंने लिखा- यह कुछ ऐसा है, जिसका मैं आप सभी को दिखाने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रही थी।

इस फिल्म के डायरेक्टर शेनिल देव हैं। मेकर्स ने फिल्म की अनाउंसमेंट के समय घोषणा की थी कि फिल्म के हर फ्रेम, डायलॉग और सीन को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु में भी अलग-अलग शूट किया जा रहा है। टीजर के अंत में इस बात की पुष्टि भी की गई है।

अदिवि शेष को 'मेजर' से जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली
अदिवि शेष ने 2022 में आई फिल्म 'मेजर' में दमदार परफॉर्मेंस दी थी। यह फिल्म मुंबई हमले 26/11 में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित थी। इसमें अदिवि शेष ने संदीप उन्नीकृष्णन का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बहुत अच्छी कमाई की थी।

कौन हैं अदिवि शेष
हैदराबाद में जन्मे अदिवि शेष की परवरिश कैलिफोर्निया में हुई है। अदिवि ने मिस्टर इंडिया सैन फ्रांसिस्को का खिताब भी जीता है। हालांकि बचपन से ही इनका रुझान फिल्मों की तरफ था और इसलिए अपनी पढ़ाई पूरी करके ये वापस भारत आ गए थे। अदिवि ने 2010 में फिल्म 'कर्मा' से बतौर एक्टर और डायरेक्टर अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी अदिवि ने ही लिखी थी। बता दें, अदिवि एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन और स्क्रिप्ट राइटिंग भी करते हैं।

पहली बार साथ दिखेंगे अदिवि- श्रुति
इस फिल्म में अदिवि शेष और श्रुति हासन पहली बार एक-साथ नजर आएंगे। श्रुति हासन 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'सालार पार्ट 1- सीजफायर' में नजर आएंगी। इस फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील हैं, जो इससे पहले KGF, KGF-1 जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.