समोसे बनाने की सामग्री पर रखी थी फंगस लगी बोरी, भिनभिना रही थीं मक्‍खियां, दुकान सील

Updated on 11-05-2023 05:55 PM
भोपाल। राजधानी के बजरिया क्षेत्र में स्‍थित शंकराचार्य नगर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक समोसे की दुकान में गंदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण होना पाया गया है। इस पर टीम ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए समोसा की दुकान को सील कर दिया। दुकान में चहुंओर गंदगी तो पसरी ही हुई थी, इसके अलावा दुकानदार के पास फूड लाइसेंस भी नहीं था।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि स्टेशन बजरिया के पास स्थित शंकराचार्य नगर में इदरीस समोसा के नाम से दुकान है। इसका संचालक इदरीस खान इलाके में तीन रुपये प्रति नग के हिसाब से समोसा बेच रहा था। मौके पर जाकर तस्दीक की गई तो दुकान में खाने का सामान गंदगी में रखा मिला। टीम को यहां समोसा बनाने के लिए गुथा आटा को फंगस लगी बोरी से ढंका हुआ मिला। जहां समोसे बनाए जा रहे थे, वहां मक्‍खियां भिनभिना रही थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए दुकान सील की गई। इसके अलावा टीम ने अन्य कई जगहों से भी खाद्य पदार्थ के सैंपल लिए हैं। इनकी जांच के बाद यहां भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.