Gadar 2 एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने Sunny Deol को बताया 'देवता का रूप', हैंडपंप सीन पर कही यह बात

Updated on 26-08-2023 02:28 PM
विक्की कौशल के पिता और नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने सनी देओल को 'देवता का रूप' बताया है। साथ ही उन्होंने बताया है कि 'गदर 2' के हैंडपंप सीन को उन्होंने कैसे डिजाइन किया था। शाम कौशल ने यह भी बताया कि ऑफ कैमरा और ऑन कैमरा सनी देओल में कितना बदलाव आ जाता है। सनी देओल की 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है, और खूब कमाई कर रही है। पहले पार्ट 'गदर: एक प्रेम कथा' के हैंडपंप वाले सीन की तरह 'गदर 2' में भी हैंडपंप सीन की खूब चर्चा हुई।

मालूम हो कि Sham Kaushal ने Gadar 2 के एक्शन सीन्स कोरियोग्राफ किए हैं। फिल्म का आइकॉनिक हैंडपंप वाला सीन भी उन्होंने ही डिजाइन और कोरियोग्राफ किया। शाम कौशल ने 'इंडियाटुडे' संग बातचीत में बताया कि हैंडपंप को इस तरह से डिजाइन किया गया था कि वह फिल्म में तारा सिंह के किरदार से ज्यादा बड़ा और ताकतवर लगे।

हैंडपंप वाला सीन ऐसे किया था डिजाइन

शाम कौशल ने कहा कि पहले यह सीन सिर्फ कागज पर लिखा गया था, और बाद में डायरेक्ट किया गया। इसे एक्जीक्यूट कराना उनका काम था। शाम कौशल ने कहा कि सीक्वेंस के क्लोज-अप शॉट्स में अगर थोड़ा सा भी बदलाव होता, तो पूरा सीक्वेंस खराब हो जाता। वह बोले, 'मेरा मानना था कि यह सिर्फ एक हैंडपंप नहीं है। बल्कि यह हीरो सनी देओल से भी बड़ा है, जो अचानक ही उनके पीछे आ गया है। हमने पहले खुलासा ही नहीं किया कि सीन में हैंडपंप आने वाला है। लेकिन उसे इस तरह से दिखाया कि लगा जैसे पीछे हल्क खड़ा हो। फिर हमने रिएक्शन जोड़े, टेंशन वाला माहौल बनाया और तब रिवील किया कि यह तो हैंडपंप है। अगर पहले ही बता देते तो मजा नहीं आता।'

शाम कौशल ने सनी देओल को बताया 'देवता का रूप'

शाम कौशल ने आगे सनी देओल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि एक्टर बेहद शांत व्यक्तित्व के हैं और एकदम कूल रहते हैं। लेकिन जैसे ही कैमरे पर आते हैं, तो शेर बन जाते हैं। उन्होंने कहा, 'वह बहुत ही कूल है। सनी और मैं एक-दूसरे से पंजाबी में बात करते थे, और सेट पर जब भी मिलते तो पंजाबी झप्पी देते। एक्शन बोलते ही वह कैमरे के सामने कुछ और बन जाता है। नहीं तो वह एकदम शांत है। लगता है कि देवता का रूप है। वह बहुत ही स्वीट है और धैर्य के साथ काम करता है। स्क्रीन पर उसे देखो तो ऐसा लगता है जैसे सामने शेर है।'

'गदर 2' का 14 दिनों का कलेक्शन

'गदर 2' को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हुई थी, और इसने 14 दिनों में देशभर में 419.10 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है। फिल्म में सनी देओल के अलावा अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, गौरव चोपड़ा, सिमरत कौर और लव सिन्हा हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.