डिप्रेशन पर छलका 'गदर 2' एक्ट्रेस Simratt Kaur कौर का दर्द- महीनों तक बंद रही, बात नहीं की और रोती रहती

Updated on 09-08-2023 03:13 PM
एक्ट्रेस सिमरत कौर रंधावा इस वक्त 'गदर 2' के कारण चर्चा में हैं। उनकी फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज से पहले एक्ट्रेस ने अपने मुश्किल दिनों के बारे में बात की। सिमरत कौर ने बताया कि उनकी जिंदगी में हजारों ऐसे पल आए, जब वह बुरी तरह टूट सकती थीं, लेकिन मां की सलाह ने उन्हें अंधेरे में भी रोशनी देखने में मदद की। सिमरत कौर ने बताया कि वह डिप्रेशन से गुजरीं और महीनों खुद को कमरे में बंद कर रोती रही थीं।

Simratt Kaur Randhawa ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2017 में तेलुगू फिल्म Prematho Mee Karthik से की थी। एक्ट्रेस ने 'इंडियन एक्सप्रेस' को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह एक्टिंग में करियर बनाने की इच्छुक नहीं थी, लेकिन डेब्यू के बाद उन्हें महसूस हुआ कि एक्टिंग ही उनकी दुनिया है। हालांकि फिल्मों आने के बाद सिमरत कौर को काम नहीं मिला। तब सिमरत को अहसास हुआ कि आउटसाइडर होने के कारण कुछ भी आसानी से नहीं मिलता। सही मौका मिलने तक आपको स्ट्रगल करना पड़ता है।

सिमरत कौर का स्ट्रगल, कहां से शुरुआत करूं?

सिमरत कौर रंधावा ने कहा, 'मुझे अहसास हुआ है कि आपको सही समय का इंतजार करना होगा। इसके लिए लगातार कोशिश और स्ट्रगल करते रहना होगा। एक आउटसाइडर के लिए यहां कुछ भी आसान नहीं है। आपके पास कोई कॉन्टेक्ट नहीं है, सही लोग नहीं हैं, जिनसे आप संपर्क कर सकें। लेकिन फिर भी आप कहते कि आप एक्टर बनने के इच्छुक हैं। मेरी पूरी जद्दोजहद यही थी कि कहां से शुरुआत करूं, ऑडिशन कैसे दूं?'

'क्या कमी है, मुझे काम क्यों नहीं मिल रहा?'

सिमरत ने आगे कहा, 'मैंने साउथ से शुरुआत की, लेकिन वहां अपनी पहली फिल्म के बाद भी मुझे नहीं पता था कि क्या करना है। प्रोडक्शन हाउस के साथ मेरी मीटिंग हुईं। उन्होंने मेरी तारीफ की, लेकिन उसके बाद कुछ नहीं हुआ। मैं सोचती थी कि क्या कमी है, मुझे काम क्यों नहीं मिल रहा है? यहां तक कि साउथ में भी मुझे अपना अगला प्रोजेक्ट पाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा और साथ ही यहां (बॉलीवुड में) भी कोशिश कर रही थी।'

2019 बुरा साल, महीनों बंद रहीं और रोईं

साल 2019 में ऐसा दौर आया, जब सिमरत कौर ने एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया था। एक्ट्रेस ने बताया कि वह डिप्रेशन में चली गई थीं और महीनों तक खुद को कमरे में बंद करके रोती रहती थीं। सिमरत के अंदर फेल होने की फीलिंग बुरी तरह घर कर गई थी। उस भयावह वक्त को याद कर वह बोलीं, '2019 में, मैंने लगभग सब कुछ छोड़ दिया था। यह मेरी जिंदगी का सबसे निराशाजनक साल था। मुझे ऐसा लगा जैसे मैं असफल हो गई हूं। मैं अपने करियर में कुछ नहीं कर सकी। मैंने सोचा कि मैं एक्ट्रेस बनने लायक नहीं हूं। साउथ हो या बॉलीवुड, कहीं भी कुछ नहीं हो रहा। इसलिए मैं डिप्रेशन के दौर से गुजरी। खुद को महीनों तक बंद रखा। मैंने हर किसी से बात करना बंद कर दिया। बस दिन पर रोती रहती थी।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.