'गदर 2' की 300 Cr क्‍लब में बमफाड़ एंट्री, वीकेंड में फ‍िर हैंडपम्‍प उखाड़ने की तैयारी

Updated on 19-08-2023 03:05 PM
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्‍म 'गदर 2' जबसे रिलीज हुई है, बॉक्‍स ऑफिस पर मौसम गुलजार हो गया है। अनिल शर्मा के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म अपने ओपनिंग डे, 11 अगस्‍त से ही धमाल मचा रही है। तीन दिन में 100 करोड़ और पांच दिन में 200 करोड़ कमाने के बाद अब 'गदर 2' ने एक और कारनामा कर दिखाया है। शुक्रवार, को आठवें दिन यह फिल्‍म अब 300 करोड़ क्‍लब में शामिल हो गई है। हालांकि, इस मामले में यह शाहरुख की 'पठान' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई, जिसने 7 दिन में यह कारनामा कर दिखाया था। बहरहाल, अब शनिवार और रविवार को दूसरे वीकेंड में एक बार फिर फिल्‍म की कमाई में बंपर उछाल आने की पूरी संभावना है। फिल्‍म की कमाई की रफ्तार देखकर यही लगता है कि यह आंधी अभी थमने वाली नहीं है।

'गदर 2' की बंपर कमाई ने एक बार फिर सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स की बादशाहत को कायम किया है। शहरों के मल्‍टीप्‍लेक्‍स ऑडियंस से अध‍िक फिल्‍म को लेकर सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स में क्रेज है। शुक्रवार को भी फिल्‍म की एवरेज ऑडियंस ऑक्‍यूपेंसी 32.06% रही है। जबकि नाइट शोज में थ‍िएटर्स की 55% से अध‍िक सीटों पर दर्शक नजर आए। 'गदर 2' देश के सभी मास सर्किट्स में धमाल मचा रही है। दिल्‍ली-एनसीआर, मुंबई सर्किट, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्‍थान, आंध्र/निजाम, पंजाब समेत हर मास सर्किट में फिल्‍म को लेकर दर्शकों का क्रेज देखने लायक है।

8वें द‍िन शुक्रवार को 20 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन

Gadar 2 Collection Day 8: 'गदर 2' का बजट 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जबकि sacnilk के मुताबिक, इस फिल्‍म ने 8 दिनों में देश में 305.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। शुक्रवार को 8वें दिन फिल्‍म ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 20.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। यह गुरुवार के मुकाबले -11.94% की ग‍िरावट है। हालांकि, अच्‍छी खबर यह है कि शनिवार को सुबह से ही दर्शकों की संख्‍या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जबकि आगे रविवार को और अध‍िक कमाई होने की उम्‍मीद है।

वर्ल्‍डवाइड 400 करोड़ क्‍लब के पास पहुंची 'गदर 2'

Gadar 2 Worldwide Collection Day 8: 'गदर 2' ने जहां 8 दिनों में देश में 305.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है, वहीं भारत में इसका ग्रॉस कलेक्‍शन 360.10 करोड़ रुपये है। विदेशों में फिल्‍म ने 35 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन क‍िया है। इस तरह आठ द‍िनों में 'गदर 2' ने वर्ल्‍डवाइड 395.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर ल‍िया है। शनिवार को यह फ‍िल्‍म अब वर्ल्‍डवाइड 400 करोड़ क्‍लब का ह‍िस्‍सा बन जाएगी।

300 करोड़ क्‍लब में सबसे तेज एंट्री करने वाली दूसरी फिल्‍म

जहां तक 300 करोड़ क्‍लब की बात है, तो हिंदी वर्जन में सबसे जल्‍दी 300 करोड़ क्‍लब में एंट्री करने वाली फिल्‍म 'पठान' है। शाहरुख की यह फिल्‍म 7 दिन में 300 करोड़ क्‍ल्‍ब में थी। जबकि 'बाहुबली' को यह कारनामा करने में 10 दिन लगे थे। यश की KGF 2 ने हिंदी में 10 दिनों में 300 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद लिस्‍ट में 13 दिनों में इस आंकड़े तक पहुंचने वाली 'दंगल' है।

किस फिल्‍म ने कितने दिनों में की 300 करोड़ क्‍लब में एंट्री

पठान - 7 दिन
गदर 2 - 8 दिन
बाहुबली (हिंदी) - 10 दिन
केजीएफ 2 (हिंदी) - 11 दिन
दंगल - 13 दिन
संजू - 16 दिन
टाइगर जिंदा है - 16 दिन
पीके - 17 दिन
वॉर - 19 दिन
बजरंगी भाईजान - 20 दिन
सुल्‍तान - 35 दिन


'घूमर' पहले दिन फुस्‍स, OMG 2 में अभी जोर बाकी

'गदर 2' के सामने बॉक्‍स ऑफिस पर इस वक्‍त अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2', रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और शुक्रवार को नई रिलीज 'घूमर' है। 'OMG 2' ने जहां 8 दिनों में 90.65 करोड़ रुपये कमाए हैं, वहीं 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' रिलीज के 22 दिन बाद अब अपने आख‍िरी दौर में है। अभ‍िषेक बच्‍चन और सैयामी खेर की नई रिलीज 'घूमर' पहले ही दिन माहौल बनाने में नाकामयाब रही है। हालांकि, फिल्‍म की बड़ी तारीफ हो रही है, लेकिन इसने ओपनिंग डे पर महज 85 लाख रुपये का कारोबार किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.