गैल गैडोट ने इजरायल पर हमास के हमले की दिखाई फिल्म, स्पेशल स्क्रीनिंग में मचा बवाल, हुई हिंसक झड़प

Updated on 10-11-2023 03:27 PM
हॉलीवुड की फेमस मूवी 'वंडर वुमन' की पॉप्युलर एक्ट्रेस गैल गैडोट इजरायल की रहने वाली हैं। जब फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास ने बीते 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला किया था, तब गैल गैडोट भी बैचेन हो उठी थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना खुलकर समर्थन किया। इस वजह से वो निशाने पर भी रहीं। अब उन्होंने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में फिल्म 'हमास अटैक' की स्पेशल स्क्रीनिंग की, जिसके बाद थिएटर के बाहर हिंसक झड़प होने लगी। बवाल बढ़ता देख स्क्रीनिंक को रोक दिया गया।

एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 'Bearing Witness' नाम की फिल्म 43 मिनट की है और इसमें हमास के किए गए अत्याचारों को दिखाया गया है। फुटेज बहुत ही हिंसक है। मीडिया आउटलेट ने कहा कि इसमें से कुछ में हमास के सदस्यों द्वारा शूट किए गए फुटेज भी शामिल हैं। इस मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग में 200 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे और स्क्रीनिंग के दौरान ही थिएटर के बाहर बवाल मचने लगा।

भिड़ गए आपस में दो ग्रुप


इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में पिको बुलेवार्ड पर म्यूजियम ऑफ टॉलरेंस के बाहर दो समूह आपस में भिड़ते दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि Gal Gadot स्क्रीनिंग के आयोजन में शामिल थीं। हालांकि, मीडिया आउटलेट ने बताया कि एक्ट्रेस पर्सनली स्क्रीनिंग में शामिल नहीं हुई।

स्क्रीनिंग के दौरान कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, फिल्म की स्क्रीनिंग में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस प्रोग्राम में भाग लेने वालों में इजराइल रक्षा बल (IDF) के एक ऑफिसर, संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत और हॉलीवुड एग्जीक्यूटिव शामिल थे। लॉस एंजिल्स के मेयर कैरेन बैस ने कहा कि हमें एक साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने X पर लिखा, 'हम मौजूदा वर्ल्डवाइड टेंशन को हमारे शहर में इस अस्वीकार्य हिंसा में बदलने की अनुमति नहीं दे सकते।' उन्होंने ये भी लिखा कि ये संकट का समय है और एक साथ खड़े होना चाहिए।

इजरायली रक्षा बल में काम कर चुकी हैं एक्ट्रेस

इस पूरे मामले को लेकर गैल गैडोट की तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। मालूम हो कि एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले गैल गैडोट ने इजरायली रक्षा बलों में काम किया था।

अब तक जा चुकी है हजारों लोगों की जान

इजरायली अधिकारियों के अनुसार, एक महीने पहले युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा में 1400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 240 को बंधक बना लिया गया है। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि गाजा में मरने वालों की संख्या 10 हजार से ऊपर पहुंच गई है, जिनमें ज्यादातर नागरिक हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.