रेमो डिसूजा को धमकाने वाला गैंगस्टर रवि पुजारी गिरफ्तार, मांगी थी 50 लाख की फिरौती

Updated on 23-01-2026 12:45 PM
गैंगस्टर रवि पुजारी को मुंबई पुलिस के एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर साल 2018 में कोरियोग्राफर-फिल्म डायरेक्टर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेस डिसूजा पर धमकी देने और रंगदारी मांगने का आरोप था। एक फिल्म को लेकर हुए विवाद के बाद पूरा मामला शुरू हुआ था और अब जाकर उसको अरेस्ट किया जा सका है।

गैंगस्टर रवि पुजारी को पांच साल पहले साउथ अफ्रीका के देश सेनेगल में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह कई बॉलीवुड सेलेब्स को धमका चुके थे और कइयों के घर पर हमला भी किया था। वह 200 से ज्यादा केस में वॉन्टेड थे। हालांकि रेमो डिसूजा के केस में उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

रवि पुजारी को पुलिस कस्टडी में भेजा गया

गुरुवार, 22 जनवरी को क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर रवि पुजारी को कोर्ट में पेश किया और वहां से उसको 27 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि उसके सह-अरोपी सत्येंद्र त्यागी को पहले ही अरेस्ट कर लिया गया था। उसने ही रवि पुजारी को ऑर्डर दिया था, जिसके बाद उसने अक्टूबर 2016 और फरवरी, 2018 को रेमो डिसूजा को धमकाया था।

रेमो डिसूजा को रवि पुजारी ने दी थी धमकी

गैंगस्टर पर आरोप है कि उसने रेमो, उनकी पत्नी और मैनेजर को कई बार फोन किए थे और उन पर फिल्म 'डेथ ऑफ अमर' की रिलीज को लेकर दबाव बनाया था। साथ ही मामला सेटल करने के लिए 50 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी थी। साल 2018 में रेमो और सत्येंद्र के बीच एक एग्रीमेंट हुआ था, जिसमें फिल्म का टाइटल बदलकर 'अमर मस्ट डाई' रखा। हालांकि फिल्म पर अधिकार को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। गैंगस्टर का दावा था कि उसने प्रोजेक्ट में पैसे लगाए थे और दावा किया था कि 5 करोड़ रुपये अभी तक रेमो से मिले नहीं है।

सत्येंद्र त्यागी के कहने पर रवि पुजारी ने मांगी थी रंगदारी

इसके बाद सत्येंद्र त्यागी ने रवि पुजारी को रुपये वसूलने के लिए हायर किया था। सत्येंद्र के इशारों पर रवि ने रेमो और उनकी पत्नी-मैनजर को धमकी देनी शुरू कर दी थी। और 50 लाख रुपये मामला सेटल करने के लिए मांगे थे। बता दें कि रवि एक वक्त पर डन छोटा राजन का शार्प शूटर था। और सुपारी लेकर वह मर्डर करता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.