दिल्ली की पहली जीत पर गांगुली को याद आया 25 साल पुराना टेस्ट मैच, कह दी दिल की बात

Updated on 21-04-2023 07:49 PM
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत आईपीएल 2023 में किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। टीम को शुरुआती पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके बाद बीते गुरुवार को डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन अपनी जीत का खाता कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खोला। डीसी ने केकेआर को एक लो स्कोरिंग रोचक मैच में आखिरी ओवर में चार विकेट से मात दी। इसी के साथ दिल्ली ने इस सीजन की अपनी पहली जीत भी दर्ज की।

बता दें कि आईपीएल 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के डाइरेक्टर ऑफ क्रिकेट हैं। वह डीसी की पहली जीत के बाद काफी खुश नजर आए। उन्होंने मैच के बाद बड़ा बयान भी दिया, जिसमें उन्होंने 25 साल पुराने टेस्ट मैच को याद किया। अब सवाल उठता है कि आखिर गांगुली ने अपने बयान में दो दशक पुराने टेस्ट मैच का बात क्यों की? आइये इसके बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं।
दिल्ली की पहली जीत पर गांगुली का बड़ा बयान

दरअसल, मैच के बाद जब इंट्रव्यू के दौरान सौरव गांगुली से पूछा गया कि आईपीएल 2023 में पहली जीत दर्ज करके कैसा महसूस हो रहा है। तो इस पर गांगुली ने 25 साल पुराने खेले गए टेस्ट मैैच में अपने पहले रन को याद किया। गांगुली ने कहा, यह जीत 25 साल पहले भारत के लिए मेरे पहले टेस्ट रन की तरह महसूस हुई'। इसके अलावा अपनी टीम की बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए गांगुली ने कहा,'हमने पहले भी गेंदबाजी अच्छी की है। लेकिन परेशानी हमारी बल्लेबाजी है। मुझे पता है हम अच्छ अच्छा नहीं खेले। हमें बेहतर बल्लेबाजी करने का रास्ता ढूंढ़ना होगा।' बहरहाल, इसके अलावा बात करें मैच की तो कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 128 रन का लक्ष्य रखा था, जिसको डीसी ने चार विकेट और चार गेंद रहते हासिल कर लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.