सेमीफाइनल में भारत को जख्म देने वाली गार्डनर ने फाइनल में भी किया कमाल, बनी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

Updated on 27-02-2023 07:16 PM
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्वकप 2023 का फाइनल मुकाबला 26 फरवरी रविवार को केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने मेजबानों को 19 रन से मात दी और छठी बार आईसीसी टी20 महिला वर्ल्डकप की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं कंगारू टीम की स्टार ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया। जिसके बाद उन्होंने बड़ा बयान भी दिया है।


एश्ले गार्डनर ने दिया बड़ा बयान
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर एशले गार्डनर ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने जाने के बाद कहा कि वे (ऑस्ट्रेलिया टीम) पिछले विश्वकप के बाद से ही इस वर्ल्डकप को जीतने के बारे में बात कर रहे थे। साथ ही उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि वह इस टूर्नामेंट में कई चरणों में जीतने की स्थिति में नहीं थे। एश्ले गार्डनर ने कहा ' हम पिछले विश्व कप के बाद से इस पल के लिए तरस रहे थे। हम कुछ फेजिज में जीतने की स्थिति में नहीं थे।'भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में खेली थी मैच विनिंग पारी

    आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए विश्वकप के पहले सेमीफाइनल में एश्ले गार्डनर ने अपनी टीम के लिए बल्ले से महत्वपूर्ण पारी खेली थी। उन्होंने 5 चौकों की मदद से महज 18 गेंदों में 31 रन जड़े थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 172.72 का था। एश्ले ने भारत के खिलाफ खेली गई इस पारी को टूर्नामेंट की अपनी सबसे बेहतरीन पारी माना है। उन्होंने कहा, 'भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में बल्ले से प्रदर्शन मेरे लिए इस टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ था। हमने यह टूर्नामेंट जीत लिया है। हमने ऐसा करने के बारे में बात करते थे, इसलिए वास्तव में मुझे गर्व है। मेरी गेंदबाजी में विश्वास है। मैंने बिग बैश में भी काफी गेंदबाजी की थी। शुक्र है कि मेरी फॉर्म इंटरनेशनल क्रिकेट में भी आ गया।'

    बल्ले और गेंद से बरपाया कहर

    एश्ले गार्डनर ने टी20 वर्ल्डकप 2023 में खेले गए 6 मुकाबलों में 12.50 की औसत से गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट झटके। तो वहीं बल्ले से उन्होंने कुल 110 रन भी बनाए। एश्ले का प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में भी सांतवे आसमान पर था। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 रन की अच्छी पारी खेली। फिर उसके बाद 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 1 बहुमूल्य विकेट भी झटका।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
     31 July 2026
    भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
     31 July 2026
    ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
    Advt.