एमपी की रतलाम मंडी में लहसुन 71,171 रुपये और सोयाबीन 5,555 क्विंटल में बिका

Updated on 07-11-2024 03:20 PM
 रतलाम । दीपावली के 11 दिन के अवकाश के बाद बुधवार को कृषि उपज मंडियां खुलने पर परंपरानुसार मंडियों में मुहूर्त सौदे हुए। महू रोड स्थित कृषि उपज मंडी (अनाज मंडी) में माताजी मंदिर में आरती की गई और पावर हाउस रोड स्थित पुरानी कृषि मंडी में स्थित कांटे वाले बाबा की दरगाह पर चादर शरीफ पेश कर खुशहाली व अच्छे कारोबार के लिए प्रार्थना की गई।

इसके बाद मुहूर्त के सौदे में सोयाबीन का सौदा 5555 रुपये, गेहूं 5601 रुपये, प्याज 16751 रुपये व लहसुन 71171 रुपये क्विंटल रहा। हर वर्ष दीपावली के अवकाश के बाद लाभ पंचमी पर मंडियां खुलती है और उसी दिन मुहूर्त के सौदे होते हैं।


लहसुन का रेट


सैलाना रोड स्थित लहसुन मंडी में किसान शंकरसिंह पुत्र सज्जनसिंह निवासी ग्राम भटूनी का लहसुन श्री सांवरिया ट्रैडर्स फर्म के सतीश पाटीदार ने 71171 रुपये क्विंटल के भाव से खरीदा। महू रोड स्थित अनाज मंडी में सत्यनारायण पुत्र अंबाराम निवासी जड़वासाखुर्द का प्याज श्री केदार ट्रेडिंग कंपनी के सतीश पाटीदार ने 16751 रुपये क्विंटल के भाव से खरीदा।


गेहूं का रेट


गेहूं के मुहूत सौदे में अशरफ पुत्र हमीद खान निवासी सनावदा की उपज 5601 रुपये क्विंटल के भाव से हितेश एग्रो के संचालक हितेश पारख, हितेश मेहता ने खरीदी। सोयाबीन के सौदे में आयुष पुत्र विनोदी पाटीदार की सोयाबीन महेश कुमार रमेशचंद्र फर्म के द्वारिकाधीश धूत ने 5555 रुपये क्विटंल का भाव देकर उपज खरीदी।


व्यापारियों और किसानों का सम्मान


मुहूर्त के सौदे करने वाले व्यापारियों व किसानों का पुष्प माला पहनाकर व सांफा बांधकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर व्यापारी मनोज जैन, सैयद मुख्तियार अली, रितेश बाफना, नीलेश बाफना, रविंद्र मुरलीवाला, हम्माल-तुलावटी संघ के सुरेंद्रसिंह भाटी, मंडी प्रांगण प्रभारी राजेंद्र व्यास सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, किसान, हम्माल, तुलावटी, मंडी अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


उपमंडी नामली में दीपावली की छुट्टियां समाप्त होने के बाद लाभ पंचमी के अवसर पर उपज खरीदी का शुभारंभ किया गया। ग्राम कलोरीकला के किसान नारायणसिंह की सोयाबीन 7000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से माही ट्रेडर्स के व्यापारी ने खरीदी।


गेहूं 6666 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिका


किसान दिलीपसिंह राजपूत की लहसुन महेश बाबूलाल फर्म के व्यापारी ने 34034 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदी। इसी तरह किसान भारत लाल जाट के गेहूं 6666 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से माही ट्रेडर्स के व्यापारी ने खरीदे।


व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रेणिक जैन ने मुहूर्त सौदे कार्यक्रम को समय पूर्व करने परनाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि स्थानीय मंडी प्रशासन ने जो समय निर्धारित किया था उस मुहूर्त के पूर्व ही नीलामी में बोली लगा दी गई। जिससे पर कई किसान और व्यापारी समय पर नहीं पहुंच पाए। दीपावली की छुट्टियां खत्म होने के बाद अब मंडी में प्रतिदिन किसान अपनी उपज लेकर पहुंचने लगेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.