गौरव खन्ना ने खाई 3 कटोरी दाल तो मचा बवाल, जीशान ने एक्टर को कहा 'जाहिल', बसीर अली भी भड़के

Updated on 27-08-2025 01:34 PM
'बिग बॉस 19' को शुरू हुए तीन दिन ही हुए हैं, और घरवालों ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। घर की ड्यूटी से लेकर खाने-पीने तक पर लड़ाइयां होने लगी हैं। आने वाले एपिसोड में तो और भी बवंडर मचने वाला है और वह भी सिर्फ दाल है। गौरव खन्ना ने एक्स्ट्रा दाल खा ली, तो उसी को लेकर जीशान कादरी और बसीर अली उन पर चढ़ गए। खूब बवाल मचा, जिसके बाद गौरव ने कहा कि यही बात तो उन्हें नॉमिनेट कर दो।

मेकर्स ने 27 अगस्त के 'बिग बॉस 19' का प्रोमो रिलीज किया है, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें गौरव खन्ना का अग्रेसिव अवतार देखने को मिला। वहीं, जीशान कादरी भी गौरव के लिए अपमानजनक शब्द बोलते नजर आए। उन्होंने गौरव को 'जाहिल आदमी' कह दिया।

गौरव के दाल खाने पर छिड़ी लड़ाई, 'बिग बॉस 19' के नए प्रोमो में झलक

'बिग बॉस 19' के नए प्रोमो में गौरव खन्ना पूछते हैं, 'एक कटोरी दाल में 7 लोगों की दाल खा गया मैं?' इसके बाद जीशान कादरी, बसीर अली और अमल मलिक से कहते नजर आते हैं कि गौरव सबसे बड़ा जाहिल है। यही तो सुनने में आया है कि गौरव ने दाल तीन और चार बार ली कि दाल आज बहुत टेस्टी बनी है। इस बात पर गौरव आगबबूला हो जाते हैं और बोलते हैं, 'ये जो झूठ बोल रहा है ना कि मैंने तीन बार ली चार बार ली, एक बार लेकर बैठा हूं दाल।'

गौरव खन्ना का अग्रेसिव अवतार देख फैंस बोले- वो स्मार्ट प्लेयर

इसी बात पर बसीर अली भी गौरव खन्ना पर टूट पड़ते हैं और कहते हैं कि उन्होंने घरवालों के लिए ज़ीरो कन्सर्न दिखाया है। गौरव फिर कहते हैं कि तो फिर कर दो नॉमिनेट। उधर प्रणित मोरे घरवालों के बीच बैठकर स्टैंड-अप कॉमेडी करके घर का माहौल हल्का करते नजर। खैर, अब दाल पर छिड़ी लड़ाई क्या रूप लेगी, यह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा, पर फिलहाल फैंस को गौरव का यह नया रूप पसंद आ रहा है। यूट्यूब पर प्रोमो देखने के बाद फैंस के काफी कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, 'अब पूरा गेम गौरव, गौरव हो रहा है।' एक और कमेंट है, 'गौरव सीआईडी इंस्पेक्टर है।' एक बोला, 'गौरव स्मार्ट प्लेयर है।'

'बिग बॉस 19' में पहले हफ्ते में 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट

'बिग बॉस 19' 24 अगस्त को प्रीमियर हुआ था, जिसमें 16 कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री की। इनमें गौरव के अलावा अशनूर कौर, कुनिका सदानंद, अमल मलिक, जीशान कादरी, बसीर अली, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल, नटालिया, अतुल किशन, अभिषेक बजाज, नीलम गिरी, नेहल चुडासमा, फरहाना भट्ट, अवेज दरबार और नगमा मिराजकर जैसे नाम शामिल हैं। इनमें से सात कंटेस्टेंट्स पहले हफ्ते में ही घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.