शाहरुख खान के 59वें बर्थडे का पूरा प्लान गौरी ने कर लिया तैयार, 250 इन्विटेशन और सबसे खास हो सकती है 'वो' घोषणा
Updated on
30-10-2024 12:38 PM
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के बर्थडे का इंतजार केवल उनकी फैमिली को ही नहीं बल्कि उनके चाहने वालों को भी खूब होता है। यही वजह है कि हर बर्थडे पर शाहरुख खान के घर के बाहर फैन्स का मेला लगा होता है। इस बार दिवाली के ठीक बाद शाहरुख का ये बर्थडे सेलिब्रेशन बहुत ही खास होने वाला है।
यानी दिवाली की रोशनी की चमक फीकी भी नहीं पड़ेगी कि शाहरुख के जन्मदिन का रंगारंग सेलिब्रेशन शुरू हो चुका होगा। इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए उनकी वाइफ गौरी ने ढेर सारी प्लानिंग कर रखी है।
परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के करीबी दोस्तों के साथ शाहरुख मनाएंगे बर्थडे
शाहरुख हमेशा की तरह इस 59वें बर्थडे सेलिब्रेशन पर भी घर के बाहर बालकनी में अपने फैन्स से मिलने के लिए इस बार भी पहुंचेंगे। फैन्स के लिए इससे बड़ा ट्रीट और क्या ही हो सकता है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख अपना ये बर्थडे परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के करीबी दोस्तों के साथ मनाएंगे। आगे ये भी बताया गया है कि शाहरुख की वाइफ गौरी खान ने इस सेलिब्रेशन के लिए भव्य तैयारी कर रखी है।
इस बर्थडे पार्टी के लिए 250 इन्विटेशन भेजे गए हैं
कहा जा रहा है कि गौरी खान ने इस बर्थडे पार्टी के लिए 250 इन्विटेशन भेजे हैं। खबर है कि इस पार्टी में रणवीर सिंह , सैफ अली खान, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, एटली, जोया अख्तर, फराह खान, शनाया कपूर, महीप कपूर, शालिनी पासी, नीलम कोठारी, करण जौहर, अनन्या पांडे, आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट जैसे कई स्टार शामिल होंगे।
फैमिली और गौरी की मां के साथ एक डिनर पार्टी भी होगी
इसके अलावा, शाहरुख फैमिली और गौरी की मां के साथ एक डिनर पार्टी में भी शामिल होंगे। इन सबके अलावा ऐसी चर्चा है कि शाहरुख अपने फैन्स के लिए एक स्पेशल गिफ्ट के तौर पर अपनी बेटी सुहाना खान के साथ अपनी नई फिल्म 'किंग' की घोषणा कर सकते हैं । हालांकि, इस खबर को लेकर अभी तक कुछ कन्फर्म नहीं हुआ है।
आर्यन और सुहाना के साथ दुबई में हैं शाहरुख
फिलहाल शाहरुख काम के सिलसिले में अपने बच्चों आर्यन और सुहाना के साथ दुबई में हैं। उम्मीद है कि परिवार के लोग जल्द ही दिवाली और इस बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए मुंबई लौटेंगे।
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…