G-20 समिट के बाद गौतम अडानी के हाथ लगा जैकपॉट! चीन की चौखट पर बेचेंगे ग्रीन हाइड्रोजन

Updated on 14-09-2023 02:35 PM
नई दिल्ली: गौतम अडानी (Gautam Adani) की अगुवाई वाले अडानी ग्रुप (Adani Group) ने ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। ग्रुप ने जापान, ताइवान और हवाई में ग्रीन अमोनिया, ग्रीन हाइड्रोजन और इसके डेरिवेटिव्स की मार्केटिंग के लिए एक जॉइंट वेंचर बनाया है। अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) की सब्सिडियरी अडानी ग्लोबल पीटीई लिमिटेड, सिंगापुर ने सिंगापुर की कंपनी कोवा होल्डिंग्स एशिया पीटीई लिमिटेड के साथ हाथ मिलाया है। जॉइंट वेंचर में दोनों की 50-50 परसेंट हिस्सेदारी है। अडानी ग्रुप ने अपने ग्रीन एनर्जी बिजनस के लिए एक अलग प्लेटफॉर्म अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (ANIL) बनाया है।

ANIL सस्ती कीमत पर ग्रीन हाइड्रोजन और इसके डेरिवेटिव्स बनाने के लिए एंड-टु-एंड सॉल्यूशन डेवलप कर रही है। कंपनी का 10 साल मीट्रिक टन सालाना क्षमता वाला पहले ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट गुजरात में चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जा रहा है। इसके पहले चरण से फाइनेंशियल ईयर 2027 से प्रॉडक्शन शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी की योजना अगले 10 साल में ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन की क्षमता 30 लाख टन पहुंचाने की योजना है। इसके लिए 50 अरब डॉलर निवेश की योजना है।

हिंडनबर्ग रिपोर्ट

अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप के बारे में एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें अडानी ग्रुप पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। हालांकि ग्रुप ने इन आरोपों से इनकार किया है। लेकिन इस कारण फ्रांस की कंपनी टोटल एनर्जी ने अडानी ग्रुप के खिलाफ जांच पूरी होने तक ग्रीन हाइड्रोजन कारोबार में अपना निवेश रोक दिया था। पिछले साल उसने ANIL में 25 परसेंट हिस्सेदारी के लिए चार अरब डॉलर लगाने की घोषणा की थी। अडानी ग्रुप का कहना है कि अब वह अपने दम पर इस बिजनस को आगे बढ़ा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.