गौतम गंभीर को जान से मरने की धमकी:ISIS कश्मीर ने लिखा- I KILL U

Updated on 24-04-2025 12:41 PM

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है। बुधवार को आईएसआईएस कश्मीर नाम की मेल आईडी से दो मेल आए। दोनों में लिखा था- आई किल यू।

इसके बाद गौतम ने गुरुवार को दिल्ली के राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। गंभीर ने पुलिस से परिवार और करीबी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है। गंभीर को नवंबर 2021 में भी धमकीभरा मेल आया था। तब वे पूर्वी दिल्ली से सांसद थे।

गंभीर ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की थी 

गंभीर ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की और इसका करारा जवाब देने की मांग की थी।

गंभीर ने X पर लिखा था कि मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

पहलगाम में मंगलवार को बायसरन घाटी में आतंकवादियों की ओर से की गई गोलीबारी में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LET) की विंग द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली थी।

गंभीर टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से टीम इंडिया के हेड कोच हैं

गौतम गंभीर टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से टीम इंडिया के हेड कोच हैं। इससे पहले वह IPL फ्रेंचाइजी KKR के साथ जुड़े हुए थे। वहीं गंभीर की अगुआई में टीम इंडिया ने हाल ही में पाकिस्तान और दुबई में हुई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.