जुड़वा बच्चों के पापा बने गौतम रोडे, पत्नी पंखुड़ी अवस्थी ने एक बेटे और बेटी को दिया जन्म

Updated on 26-07-2023 04:42 PM

टीवी एक्टर गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी पेरेंट्स बन गए। उन्हें जुड़वा बच्चे हुए। एक बेटा और एक बेटी। ये गुडन्यूज कपल ने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर की है। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को उन्हें ये खुशियां मिली हैं। वह इस सभी का प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया कहते हैं। वहीं, इनकी इस खुशखबरी सुनकर फैन्स और दोस्त-यार सब बधाई देने लगे। सोशल मीडिया पर सब अपनी खुशी जाहिर करने लगे।

इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे ने अब एक बेटी और बेटे का स्वागत किया है। दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक एनिमेटेड वीडियो शेयर करके पहले प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। इसमें उनकी पहली मुलाकात से लेकर शादी और फिर बेबी के आने की झलक देखने को मिली थी। और 25 जुलाई को इंतजार खत्म हुआ और उनके घर-आंगन में किलकारियां गूंज उठीं। इसके बाद दिव्यांका त्रिपाठी, भारती सिंह, देवोलीना, आमिर अली समेत अन्य ने बधाई दी।


गौतम रोडे-पंखुड़ी अवस्थी की शादी

पंखुड़ी और गौतम की मुलाकात शो 'सूर्यपुत्र कर्ण' के दौरान हुई थी। पंखुड़ी ने द्रौपदी की भूमिका निभाई, जबकि गौतम ने कर्ण का रोल किया था। हालांकि उनकी शुरुआत अच्छे दोस्त के रूप में हुई, लेकिन जल्द ही यह दोस्ती प्यार में बदल गई। जैसे ही उनकी डेटिंग की अफवाहें फैलीं, कई लोगों ने इनके उम्र के बारे में बात की क्योंकि गौतम अपनी पत्नी से लगभग 14 साल बड़े हैं। हालांकि, लोगों की बातों पर ध्यान न देते हुए कपल ने 2018 में राजस्थान में शादी कर ली और 5 साल बाद पेरेंट्स बन गए।
 

गौतम और पंखुड़ी के टीवी शोज

पंखुड़ी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो 'सूर्यपुत्र कर्ण', 'कौन है?', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'मैडम सर', 'अमला' समेत कई शो का हिस्सा रही हैं। वह बॉलीवुड फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं, गौतम ने 'मेरा नाम करेगी रोशन', 'सरस्वतीचंद्र', 'महाकुंभ: एक रहस्य', 'एक कहानी', 'सूर्यपुत्र कर्ण', 'काल भैरव रहस्य 2' समेत अन्य शो में अपनी एक्टिंग स्किल्स दिखाई है।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.