गाजा अब पहले जैसा नहीं होगा...इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी सैनिकों को खुली छूट, हमास का ठिकाना होगा धुंआ-धुंआ

Updated on 11-10-2023 01:52 PM
तेल अवीव: इजरायल के रक्षा मंत्री की तरफ से हमास को बड़ी चेतावनी आई है। द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने मंगलवार को कहा है कि इजरायली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) हमास के ठिकानों के खिलाफ 'पूर्ण हमले' की तरफ बढ़ रहा है। आतंकवादी हमलों के मद्देनजर जवाबी कार्रवाई जारी है। गाजा सीमा पर तैनात सैनिकों को संबोधित करते हुए इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा है कि सभी प्रतिबंध हटा दिए हैं और क्षेत्र पर नियंत्रण हासिल कर लिया गया है। शनिवार को हमास ने इजरायल पर अचानक हमला कर दिया था।

अब कीमत वसूलने का समय
योव गैलेंट ने कहा, 'मैंने सभी प्रतिबंध हटा दिए हैं। हमने क्षेत्र पर नियंत्रण हासिल कर लिया है और हम पूर्ण हमले की ओर बढ़ रहे हैं।' उन्होंने जोर देकर कहा कि गाजा 'कभी भी उस स्थिति में वापस नहीं जाएगा जैसा वह था।' गैलेंट के शब्‍द थे, 'आपके पास यहां की हकीकत को बदलने की क्षमता होगी। आपने कीमतें चुकाई हैं और अब आपको बदलाव देखने को मिलेगा। हमास गाजा में बदलाव चाहता था और हम ऐसा करेंगे', टाइम्स ऑफ इजरायल ने एक रिपोर्ट में गैलेंट के हवाले से यह लिखा है। गैलेंट ने कहा है, ' हमास ने जो सोचा था, हम वही करेंगे और अब सबकुछ 180 डिग्री बदल जाएगा।'

हमास को होगा पछतावा
रक्षा मंत्री ने कहा, 'हमास को उस पल पर पछतावा होगा। गाजा कभी भी वैसा नहीं हो पाएगा, जैसा वह था।' उनका कहना था कि इजरायल अपनी पूरी ताकत के साथ और बिना किसी समझौते के हर उस इंसान को खत्‍म कर देगा, 'जो भी सिर काटने, महिलाओं की हत्या करने, नरसंहार से बचे लोगों को मारने आएगा। उन्‍होंने इशारा किया कि यह युद्ध कई महीनों तक जारी रह सकता है। द टाइम्स ऑफ इजरायल की एक रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को गैलेंट के संबोधन के बाद, आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि हमास के वरिष्ठ सदस्यों को मारना सर्वोच्च प्राथमिकता थी।

आतंकी जहां दिखें वहां मारो

उन्‍होंने बताया कि आईडीएफ को साफ निर्देश दे दिए गए हैं कि आतंकी जहां दिखे, वहीं उन्‍हें मार दिया जाए। उन्‍हें तलाशा भी जाए और फिर उन्‍हें खत्‍म करने का भी आदेश दिया गया है। उनका कहना था कि इजरायल बॉर्डर को और मजबूत कर रहा है। घुसपैठ की कोशिशें हुईं लेकिन आतंकवादियों को बाड़ तक पहुंचने से पहले ही मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि किबुत्‍ज बेरी में 103 आतंकियों के शव पाए गए, उन्होंने कहा कि हमास के बंदूकधारियों ने किबुत्ज में 100 से ज्‍यादा इजरायलियों को मारा डाला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.