महाप्रबंधक ने संरक्षा के सजग प्रहरियों को संरक्षा सम्मान से सम्मानित किया

Updated on 17-10-2023 05:56 PM

रायपुर। रेल परिचालन में संरक्षा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सजगता और बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले रेल संरक्षा के सजग प्रहरी कर्मचारियों का सम्मान महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा हर माह की शुरुआत में आयोजित संरक्षा बैठक के दौरान किया जाता है । इसी कड़ी में 17 अक्टूबर को बिलासपुर, नागपुर और रायपुर मंडल में कार्यरत संरक्षा कोटि के 3 रेल कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा सबंधी कार्य निष्पादन के लिए महाप्रबंधक आलोक कुमार ने सम्मानित किया।

रायपुर रेल मंडल के रिजवान अहमद, ट्रेन मैनेजर (गुड्स) बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रही  एक माल गाड़ी में कार्यरत थे । निपनिया-भाटापारा के मध्य अप लाइन गुजरते समय अहमद ने अचानक किलोमीटर 757/05 पर अप लाइन के नीचे एक बड़ा गड्डा देखा। खतरे की संभावना को  देखते हुए उन्होने तुरंत इस गड्डे के बारे में डिप्टी एस. एस./ निपनिया को सूचना दी और  तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के लिए  PWI को सूचना दी एवं उस लाइन पर ट्रेन परिचालन रोक कर सुधार कार्य किया गया, जिससे कोई बड़ी ट्रेन दुर्घटना होने से बच गई। रिजवान अहमद ने अपनी सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए संरक्षा को सुनिश्चित किया ।

इसी प्रकार बिलासपुर रेल मंडल के दीपेन्द्र बरेठ, गेटकीपर में कार्यरत थे । शक्ति-बाराद्वार रेल खंड के मध्य स्थित समपार फाटक में एक ओवर लोडेड ट्रक जिसमे तार लोड था जो ठीक तरीके से बंधा हुआ नहीं था, पार होने के लिए आया था जिसे ऑन ड्यूटि  गेटकीपर दीपेन्द्र बरेठ ने रोक कर इस की जानकारी ऑन ड्यूटि  स्टेशन मास्टर को सूचना दी गयी । तत्पश्चात रेलवे सुरक्षा बल ने ओवर लोडेड ट्रक को बाहर किया । यह ट्रक आगे जाने से समपार फाटक पर तार के OHE तार से टकराने पर दुर्घटना का कारण बन सकता था। गेटकीपर ने अपनी सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए संरक्षा को सुनिश्चित किया ।


इसी प्रकार नागपुर रेल मंडल के चिंतामणि दुर्गा, ट्रैकमेंटेनर ने दिनांक 14 अगस्त को किलोमीटर 928/33 मे डोंगरगढ़-पनियाजोब सेक्शन के बीच ट्रैकमेंटेनर कार्य के दौरान रेल फ्रेक्चर को देखा उसने तत्काल झंडी एवं पटाखा की सहायता से रेल्वे ट्रैक को सुरक्षित किया और तत्पश्चात अपने सक्षम अधिकारी को इसकी सूचना दी । फिर फिश  प्लेट को बांधा इसके पश्चात पहली गाड़ी को 10 किलोमिटर की गति से पास किया गया ।  इनके द्वारा समय पर सूचना देकर संरक्षा के मापदण्डों  को सुनिश्चित किया गया ।

संरक्षा कोटि के कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने के अवसर पर प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार, विभागाध्यक्ष सहित अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.