सामान्य प्रेक्षक ने कंट्रोल रूम, सी-विजिल कक्ष व एमसीएमसी कक्ष का किया निरीक्षण

Updated on 31-10-2023 01:07 PM

जांजगीर-चांपा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक डॉ किरण एच कुलकर्णी (आईएएस) ने आज विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए कंट्रोल रूम, सी-विजिल कक्ष व एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण किया।

सामान्य प्रेक्षक डॉ कुलकर्णी ने कंट्रोल रूम में निर्वाचन से संबंधित शिकायतों के बारे में जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन से संबंधित प्राप्त शिकायतों को संबंधित तक पहुंचाये ताकि पारदर्शिता और विश्वसनीयता के साथ शिकायतों का निराकरण त्वरित किया जाए। प्रेक्षक ने सी विजिल एप्प के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों की कुशलतापूर्वक त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत उन्होंने एमसीएमसी के अंतर्गत बनाई गई तीन अलग-अलग मॉनिटरिंग टीम प्रिंट मीडिया इकाई, सोशल मीडिया इकाई और इलेक्ट्रानिक मीडिया इकाई के कार्याे की बारीकी से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रिंट मीडिया में प्रकाशित पेड न्यूज, फेक न्यूज, भ्रामक न्यूज के अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म की जानकारी ली। इस दौरान अपर कलेक्टर लवीना पांडेय, गुड्डु लाल जगत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.