गाजियाबाद: मोदीनगर के भोजपुर थाने में 80 हजार की हेराफेरी का खुलासा, मृत हेड मोहर्रिर पर केस दर्ज

Updated on 16-02-2026 11:46 AM
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मोदीनगर के भोजपुर थाना एक बार फिर सुर्खियों में है। फर्जी पासपोर्ट सत्यापन मामले में एसओ समेत 10 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब थाने के मालखाने से 80 हजार रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि जिस हेड मोहर्रिर पर गबन का आरोप लगा है, उनकी मार्च 2024 में मृत्यु हो चुकी है। इसके बावजूद थाना प्रभारी की ओर से उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

तीन साल पहले की बताई जा रही है हेराफेरी

जानकारी के अनुसार, गजेंद्र सिंह करीब तीन वर्ष पूर्व भोजपुर थाने में हेड मोहर्रिर के पद पर तैनात थे। थाने के मालखाने में जब्त वाहन, अपराधियों से बरामद हथियार, नकदी और अन्य सामान रखा जाता है। इन सभी वस्तुओं का लेखा-जोखा हेड मोहर्रिर के जिम्मे होता है। बताया जा रहा है कि उसी दौरान मालखाने में जमा 80 हजार रुपये की रकम में हेराफेरी हुई थी। हाल ही में रिकॉर्ड मिलान के दौरान यह अनियमितता सामने आई जिसके बाद उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई।

जांच में सामने आया नाम

मामले की जांच एसीपी मसूरी और एसीपी वेव सिटी को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट में तत्कालीन हेड मोहर्रिर गजेंद्र सिंह का नाम सामने आया। जब उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई तो पता चला कि मार्च 2024 में उनका निधन हो चुका है। इसके बावजूद थाना प्रभारी ने उनके खिलाफ गबन का केस दर्ज कराया है।

एसीपी मोदीनगर को नहीं थी जानकारी

चौंकाने वाली बात यह है कि एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि उन्हें इस तरह के किसी मुकदमे की जानकारी नहीं है। इससे यह सवाल उठ रहे हैं कि मामले को लेकर विभागीय स्तर पर समन्वय की कमी है या नहीं। मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, जैसे तीन साल तक हेराफेरी का पता क्यों नहीं चला? नियमित ऑडिट या निरीक्षण की प्रक्रिया में चूक कैसे हुई? मृत कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के पीछे क्या कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
 16 March 2026
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
 16 March 2026
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
 16 March 2026
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
 16 March 2026
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
Advt.