पाखंडी हैं गुलाम नबी आजाद, अनुच्छेद 370 के खिलाफ किया था मतदान; कश्मीरी नेता बुखारी ने लगाए आरोप

Updated on 03-09-2022 05:26 PM
गुलमान नबी आजाद के इस्तीफे के बाद उनपर कांग्रेस तो हमलावर है ही, अब अन्य दलों के नेता भी निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के प्रमुख अल्ताफ बुखारी ने आजाद को पाखंडी बताते हुए गंभारी आरोप लगाया है। बुखारी के मुताबिक, आजाद ने भले ही 2019 में संसद में अनुच्छेद 370 के बचाव में बात की और भाषण दिया, लेकिन उन्होंने इसे हटाने के लिए सरकार के पक्ष में मतदान किया था।

उन्होंने कहा, “आजाद साहब ने अनुच्छेद 370 के बचाव में संसद में एक उग्र भाषण दिया था। यहां तक ​​​​कि अपनी शर्ट के एक या दो बटन भी फाड़ दिए थे। लेकिन मैं आपको एक सच बताता हूं। उन्होंने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान किया था।” बुखारी ने श्रीनगर में शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने आगे कहा, "अगर सच बोलना अपराध है तो फिर मैं यह बताकर यह अपराध कर रहा हूं कि आजाद साहब ने संसद में किसे वोट दिया था।"

बुखारी ने आगे कहा कि उनकी पार्टी केंद्र शासित प्रदेश के लोगों के लिए नौकरियां और जमीन हासिल करने में कामयाब रही और अब वे राज्य का दर्जा बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं। बुखारी ने कहा, "हमारा प्रतिनिधिमंडल जल्द ही जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से मुलाकात करेगा और औपचारिक रूप से राज्य की बहाली की मांग करेगा। हम इस मांग को पूरे केंद्र शासित प्रदेश के जिलों में मजिस्ट्रेटों के सामने भी रखेंगे।" उन्होंने कहा, "अगर वे कहते हैं कि विधानसभा चुनाव के बाद राज्य का दर्जा बहाल किए जाएंगे, तो वे अभी ऐसा क्यों नहीं कर सकते।"

मार्च 2020 में अपनी पार्टी की शुरुआत करने वाले पूर्व मंत्री ने कहा कि कई युवा अभी भी एहतियातन हिरासत में हैं। बुखारी ने कहा, "हम मांग करते हैं कि प्रशासन जल्द से जल्द युवाओं को रिहा करे।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
आज का मौसम 16 सितंबर 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 राज्यों के लोगों को लिए डराने वाली चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले करीब…
 16 September 2026
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि भारत ने मंगलवार को बोत्सवाना को एचआईवी एड्स के इलाज के लिए उनके सार्वजनिक स्वास्थ्य तंत्र को सहयोग देने के मकसद…
 16 September 2026
नई दिल्ली: गुड़गांव में महिला बाइकर के साथ हुई घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली-एनसीआर में बाइक और साइकल चलाने वाली…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सांसदों और विधायकों के दलबदल को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के प्रस्ताव पर घमासान तेज हो गया है। सिब्बल के प्रस्ताव का कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सिविल लाइंस इलाके में एक 50 साल की महिला से 200 करोड़ की रंगदारी मांगने की खबर एनबीटी छपने से हड़कंप मच गया है। इससे पहले अधिकतम 10…
 16 September 2026
नई दिल्ली: नई दिल्ली में हुई ब्रिक्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच इस शिखर सम्मेलन से इतर एक द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक…
 14 September 2026
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तान के आतंकवादी हमले का करारा जवाब देने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' को…
 14 September 2026
नई दिल्ली: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने ब्रिक्स सदस्यों से कहा कि वे मौजूदा फाइनेंशियल और ट्रेड सिस्टम पर निर्भरता कम करने के लिए अपनी राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार…
 14 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कट्टर विरोधी पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा पहली बार उनकी सरकार के समर्थन में कूद पड़े हैं। उन्होंने भारत की अध्यक्षता में…
Advt.