गुलाम नबी आजाद की कांग्रेस को खुली चेतावनी, बोले- राइफल से तबाह हुए, मिसाइल से गायब हो जाते

Updated on 09-09-2022 05:45 PM

जम्मू-कश्मीर में नई पार्टी की तैयारी कर रहे गुलाम नबी आजाद अब चेतावनी मोड में आ गए हैं। उन्होंने इशारों-इशारों में कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर सवाल उठा दिए हैं और कहा कि अगर मैं 'बैलिस्टिक मिसाइल' चलाता तो वे गायब हो जाते। आजाद ने अगस्त में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। वह पार्टी के साथ 5 दशक से ज्यादा समय तक जुड़े रहे थे।

गुरुवार को आजाद ने जम्मू और कश्मीर के भद्रवाह में रैली की। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पूर्व कांग्रेस नेता कहा, 'उन्होंने (कांग्रेस) मुझपर मिसाइलें दागी, मैंने केवल 303 राइफल से जवाब दिया है और वे तबाह हो गए। क्या होता अगर मैंने बैलेस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया होता? वे गायब हो जाते।' हालांकि, इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पर टिप्पणी से इनकार कर दिया। आजाद ने कहा, 'चूंकि मैं पार्टी का 52 साल सदस्य रहा हूं और राजीव गांधी को अपना भाई और इंदिरा गांधी को अपनी मां मानता हूं, मैं उनके खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोलना चाहता।'

इससे पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री आजाद ने कांग्रेस छोड़ने के बाद पहली जनसभा में नए दल के गठन का ऐलान किया था। हालांकि, इस पर स्थिति अभी साफ नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा, 'मैंने मेरी पार्टी के नाम को अब तक तय नहीं किया है। जम्मू-कश्मीर के लोग पार्टी का नाम और झंडा तय करेंगे। मैं अपनी पार्टी को हिन्दुस्तानी नाम दूंगा, जिसे हर कोई समझ ले। आजाद साल 2005 से 2008 के बीच जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे थे।

राहुल गांधी पर उठाए थे सवाल
26 अगस्त को आजाद ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम 5 पन्नों का त्यागपत्र लिखा था। लैटर में उन्होंने पार्टी के नेतृत्व और विशेष रूप से राहुल गांधी को लेकर सवाल उठाए गए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.