बिहार में अंकित तिवारी के कॉन्सर्ट में लड़कियों ने मचाया हंगामा, एक-दूसरे के खींचे बाल, लगाए थप्‍पड़

Updated on 04-10-2023 02:46 PM
अक्सर ही सिलेब्रिटीज़ सिंगर्स के कॉन्सर्ट में कुछ न कुछ ऐसा हंगामा दिख ही जाता है जो लंबे समय तक सुर्खियों में छाया रहता है। ऐसा ही एक नजारा 'तुम ही हो', 'सुन रहा है' जैसे कई मशहूर गाने दे चुके सिंगर अंकित तिवारी के शो में दिखा। अंकित तिवारी बिहार के कटिहार में परफॉर्म करने पहुंचे थे, जहां दो लड़कियों के बीच महायुद्ध वाला नजारा हर किसी का ध्यान खींच लिया।


'दिल चीज तुझे दे दी', 'तेरी गलियां', 'सुन रहा है' जैसे कई शानदार गानों को लेकर फैन्स के दिलों में बसने वाले अंकित तिवारी हाल ही में बिहार पहुंचे थे। यहां सिंगर के लिए एक शानदार कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया था। अंकित के इस कॉन्सर्ट से उनके गाने का वीडियो तो नहीं बल्कि दो लड़कियों के बीच हुई जंग का वीडियो जरूर सबको हैरान कर रहा है। वीडियो में किसी बात पर दोनों लड़कियों की बीच भिड़ंत हुई है। ये लड़कियां एक-दूसरे का बाल खींचती और एक-दूसरे पर वार करती दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि अपने कॉन्सर्ट में परफॉर्म देने पहुंचे सिंगर इन लड़कियों का परफॉर्मेंस देखकर हैरान थे।

वीडियो में जमकर मारपीट करती दिख रहीं लड़कियां

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर छाय़ा है जिसमें भीड़ के बीच दोनों लड़कियां आपस में मारपीट करती दिख रही हैं। वहीं कुछ लोग बीच-बचाव में भी उतरते दिखे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब हैरान कर रहा है।

लोगों ने कहा- कटिहार का नाम रौशन करती हुईं पापा की परियां

कुछ लोगों ने वीडियो देखकर कहा है-इतना पढ़ाई में ध्यान दे देतीं तो आज वायरल नहीं होना पड़ता। कुछ ने लिखा है- कटिहार का नाम रौशन करती हुईं पापा की परियां। एक ने लिखा- आइए न, हमारे बिहार में। कुछ ने वुमन एम्पावरमेंट लिखकर कॉमेंट भी किया है।

सोनू निगम के शो में भी खूब मचा था गदर

यहां याद दिलाते चलें कि अंकित तिवारी का ये पहला शो नहीं जिनके क़न्सर्ट में हंगामा मचा हो। इसी साव फरवरी में मुंबई में एक इवेंट के दौरान सोनू निगम और उनकी टीम के साथ भी धक्का-मुक्की का वीडियो सामने आया था।

पुलिस स्टेशन में घटना की शिकायत

सोनू निगम ने इस मामले में चेंबूर पुलिस स्टेशन में आधी रात को शिकायत भी दर्ज कराई थी। इस घटना के बाद सोनू निगम ने कहा था, 'कॉन्सर्ट के बाद मैं मंच से नीचे आ रहा था उसी दौरान एक शख्स स्वप्निल प्रकाश फटेरपेकर ने मुझे पकड़ लिया, उसने हरि और रब्बानी को धक्का दिया जो मुझे बचाने आए थे। फिर मैं सीढ़ियों पर गिर पड़ा। मैंने शिकायत दर्ज कराई है।'

हॉलीवुड सिंगर कार्डी बी ने फैन पर दे मारा था अपना माइक

सोनू निगम और अंकित तिवारी ही क्यों, हॉलीवुड में भी खूब होते हैं ऐसे कांड। इसी साल जुलाई में सिंगर कार्डी बी एक शो कर रही थीं और कॉन्सर्ट के दौरान किसी ने उनपर अपना ड्रिंक फेंक दिया था। कार्डी बी ने फौरन पलटकर जवाब दे डाला और हाथ में पड़ी माइक उस फैन पर तभी के तभी दे मारी थी। इसके बाद उनलोगों को सिक्यॉरिटी ने फौरन बाहर कर दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.