कन्या शिक्षा को नई उड़ान: सुभाष चंद्र बोस कन्या आवासीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Updated on 25-06-2026 02:23 PM

उत्तर बस्तर कांकेर। जिले में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा दूरस्थ एवं वंचित वर्ग की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सुभाष चंद्र बोस कन्या आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी के निर्देशन में समग्र शिक्षा विभाग द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों में इन विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। 

इन आवासीय विद्यालयों का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों की बालिकाओं को सुरक्षित आवासीय वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। वर्तमान में जिले के दुर्गूकोंदल, कोयलीबेड़ा, नरहरपुर एवं कांकेर विकासखंडों में सुभाष चंद्र बोस कन्या आवासीय विद्यालय संचालित हैं, जहां छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास के अवसर भी प्रदान किए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा, सुरक्षित आवास, पौष्टिक भोजन, गणवेश, पाठ्यपुस्तकें तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है।

कलेक्टर क्षीरसागर ने विशेष रूप से अनाथ, पितृविहीन, आर्थिक रूप से कमजोर, शाला त्यागी एवं आउट ऑफ स्कूल बालिकाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, संकुल प्राचार्यों, प्रधानाध्यापकों एवं संस्था प्रमुखों से व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों तक जानकारी पहुंचाने की निर्देश दिए हैं।  जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले की प्रत्येक पात्र बालिका गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़कर आत्मनिर्भर बने और अपने सपनों को साकार कर सके।

जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद एवं जिला मिशन समन्वयक नवनीत पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासखंड कांकेर अंतर्गत ग्राम बेवरती में विद्यालय का नवीन एवं स्थायी भवन पूर्ण रूप से तैयार हो चुका है। आगामी शैक्षणिक सत्र से यहां 200 छात्राओं की क्षमता के अनुरूप नियमित संचालन किया जाएगा। इसी प्रकार विकासखंड दुर्गूकोंदल स्थित शिक्षा हब परिसर में संचालित विद्यालय में भी 200 छात्राओं के प्रवेश का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विकासखंड नरहरपुर एवं कोयलीबेड़ा में स्थायी भवनों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। निर्माण पूर्ण होने के पश्चात दोनों विद्यालयों में भी 200-200 छात्राओं की क्षमता के साथ पूर्णकालिक आवासीय संचालन प्रारंभ किया जाएगा। वर्तमान में नरहरपुर का विद्यालय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरोना परिसर में तथा कोयलीबेड़ा का विद्यालय छोटेबेठिया में संचालित किया जा रहा है, जहां कक्षा 6वीं से 12वीं तक की पढ़ाई नियमित रूप से जारी है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के पालकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों का प्रवेश इन आवासीय विद्यालयों में कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि बेटियों को सशक्त, आत्मविश्वासी एवं समाज का जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.