कियारा आडवाणी के कलीरों में दिखी सिद्धार्थ संग लव स्टोरी की झलक, 'ऑस्कर' और रोम संग तगड़ा कनेक्शन

Updated on 08-02-2023 06:59 PM
कियारा आडवाणी 7 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों ने कुछ साल तक अपने रिश्ते को एक सीक्रेट रखा और फिर सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लिए। एम्प्रेस रोज कलर के लहंगे में कियारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा भी सिल्वर कलर की शेरवानी में गजब ढा रहे थे। सिद्धार्थ और कियारा ने शादी करने के बाद अपनी हसीन तस्वीरें फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों को देखते ही जहां फैन्स और सेलेब्स ने न्यूली वेड कपल को बधाइयां देनी शुरू कर दीं, वहीं हमारी नजरें कियारा के कलीरों पर ठहर गईं।
Kiara Advani के कलीरों में Sidharth Malhotra के साथ उनकी लव स्टोरी को बेहद खूबसूरती से पिरोया गया था। इन कलीरों में एक नहीं बल्कि तीन खास बातें हैं। क्या आप जानना चाहेंगे वो क्या हैं? चलिए आपको बताते हैं।

कियारा के कलीरों में ऑस्कर, रोम और लव स्टोरी

कियारा के इन कलीरों में उनके और सिद्धार्थ ने नाम के इनिशियल्स को पिरोया गया था, जो इस कपल के गहरे रिश्ते को दर्शाता है। अपने इन कलीरों से कियारा ने उस करीबी इंसान को भी एक प्यारा ट्रिब्यूट दिया, जो सिद्धार्थ के दिल के सबसे ज्यादा करीब था। लेकिन अब इस दुनिया में नहीं है। यह है सिद्धार्थ का पेट डॉग ऑस्कर, जिसका चेहरा बेहद प्यारे अंदाज में कलीरे में उकेरा गया था।

डायमंड का जूलरी सेट, खूबसूरत लगीं कियारा

कियारा के इन कलीरों को मृणालिनी चंद्रा ने डिजाइन किया है, जो इससे पहले अथिया शेट्टी समेत कई एक्ट्रेसेस के कलीरे डिजाइन किए। शादी में कियारा ने डिजानर मनीष मल्होत्रा का लहंगा और उनके ही कलेक्शन एमरल्ड वाली डायमंड जूलरी पहनी थी।

सिद्धार्थ के डॉग का नाम था ऑस्कर, 2022 में हुई मौत

सिद्धार्थ का अपने पेट डॉग ऑस्कर के साथ बहुत गहरा रिश्ता था। वह एक्टर के साथ 11 साल से था। लेकिन फरवरी 2022 में उसकी मौत हो गई। तब सिद्धार्थ ने ऑस्कर के लिए इंस्टाग्राम पर दिल छू लेने वाला इमोशनल नोट लिखा था। साथ में ऑस्कर की प्यारी तस्वीरें भी शेयर की थीं। कियारा जानती हैं कि सिद्धार्थ, ऑस्कर के कितना करीब रहे हैं और उन्होंने अपने कलीरों के जरिए इसी प्यार को ट्रिब्यूट दिया।

हनीमून मनाने रोम जाएंगे कियारा और सिद्धार्थ?

सिद्धार्थ और कियारा दोनों का फेवरेट डेस्टिनेशन रोम है और इसे भी कलीरे में शामिल किया गया है। यही नहीं कियारा के लहंगे में भी रोम की झलक थी। सिद्धार्थ और कियारा पिछले कुछ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन उन्होंने अपने रिलेशनशिप पर कभी खुलकर कुछ नहीं कहा। दोनों के बीच कुछ है, इसका कन्फर्मेशन करण जौहर के चैट शो से हुआ। बताया जाता है कि करण जौहर ही सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी के मैचमेकर बने थे। करण ने जब कियारा और सिद्धार्थ को उनकी शादी की बधाई देते हुए पोस्ट शेयर किया तो उसमें दोनों की पहली मुलाकात का जिक्र किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
Advt.