जून में बनेंगी मां, 6 महीने छुपाई प्रेग्‍नेंसी, कभी शरद मल्‍होत्रा से था घनघोर अफेयर

Updated on 19-03-2026 01:12 PM
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस प्रेग्‍नेंट हैं। अब दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है। शादी के 10 साल बाद इस प्‍यारे कपल के घर बच्‍चे की किलकारी गूंजेगी। साल 2016 में शादी करने वाले इस कपल ने एक इंटरव्‍यू में खुद खुलासा किया है कि वह अपने बच्‍चे के आने का इंतजार कर रहे हैं। दिव्‍यांका की ड्यू डेट जून महीने की है। बच्‍चे की डिलीवरी मुंबई में ही होगी।

'बनू मैं तेरी दुल्हन' फेम दिव्‍यांका त्र‍िपाठी ने विक्की लालवानी के साथ बातचीत में अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि की है। उन्‍होंने बताया, 'हमारा बच्चा मिड जून में होने वाला है। विवेक और मैं अभी ही बच्चा चाहते थे। हमने कोशिश की और यह हो गया। हम खुद को बहुत खुशनसीब महसूस कर रहे हैं। हमारे माता-पिता भी बहुत खुश हैं।'

सबसे पहले पति व‍िवेक दह‍िया को दी प्रेग्‍नेंसी की खबर

साल 2017 में 'फोर्ब्‍स' की 'सेलिब्रिटी 100' लिस्‍ट में शामिल रहीं दिव्‍यांका त्र‍िपाठी ने खुलासा किया कि उन्‍होंने यह खुशखबरी सबसे पहले पति विवेक दहिया को दी। एक्‍ट्रेस ने कहा, 'मैंने सबसे पहले यह खबर विवेक को दी, और फिर हमने तुरंत अपने माता-पिता को फोन किया। हमारी कोई खास पसंद नहीं है, चाहे लड़का हो या लड़की। और हां, मुझे यह कहना होगा कि हम इसे पूरे 6 महीने तक छिपाने में कामयाब रहे। असल में, मैं शायद ही कभी बाहर निकली और इसी वजह से हम इसे छिपा पाए।'

घरवाले लगा रहे अटकलें, लड़का होगा या लड़की

भोपाल में पैदा हुईं दिव्‍यांका त्र‍िपाठी ने आगे कहा, 'बच्चे की शॉपिंग अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही होगी। आप जानना चाहते हैं कि यह खबर बाहर कैसे आई, तो विवेक एक इवेंट में गए थे, और वहां कुछ दोस्तों ने उनसे पूछा कि मैंने इतने लंबे समय से पब्लिक में क्यों नहीं दिखाई दे रही। मुझे लगता है कि यह सब वहीं से शुरू हुआ और फिर आप जानते ही हैं कि अटकलें कितनी तेजी से फैलती हैं। हमने अभी तक कोई नाम नहीं सोचा है, लेकिन हां, दोनों परिवारों में इस बात का अंदाजा लगाने का खेल शुरू हो गया है कि लड़का होगा या लड़की, और इसमें बहुत मजा आ रहा है।'

जल्‍द होगी बेबी शावर सेरेमनी

दो दिन पहले ही, 17 मार्च को हमारे सहयोगी 'ईटाइम्‍स' ने यह रिपोर्ट दी थी कि दिव्यांका और विवेक जल्‍द ही माता-पिता बनने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों परिवार इस समय नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारियों में व्यस्त हैं। जल्द ही एक 'बेबी शावर' सेरेमनी भी रखी जाएगी। यह जश्न एक बेहद निजी समारोह होगा, जिसमें परिवार के सदस्य और टीवी इंडस्ट्री के करीबी दोस्त शामिल होंगे।

दिव्‍यांका ने तीन साल पहले जताई थी मां बनने की चाह

करीब तीन साल पहले 2023 में 'बॉलीवुड बबल' के साथ बातचीत में दिव्यांका त्र‍िपाठी ने मां बनने के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, 'मैं जिंदगी में कभी न कभी मां बनना चाहूँगी। मां बनने की, बच्चे को जन्म देने की यह शक्ति बहुत कीमती और खूबसूरत है। महिलाओं को मां बनने की यह शक्ति मिली है, जो एक आशीर्वाद है और मैं भी किसी दिन इस अनुभव को जीना चाहूंगी। मां बनना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी होगी, उस बच्चे को समय देना होगा, इसलिए जब सही समय आएगा, तो हम यह कदम उठाएंगे।'

कौन हैं दिव्‍यांका त्र‍िपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी का जन्म 14 दिसंबर 1984 को भोपाल में हुआ है। वह टीवी की सबसे मशहूर और सबसे महंगी एक्‍ट्रेसेस में से हैं। तीन ITA अवॉर्ड और 9 इंडियन टेली अवॉर्ड जीत चुकीं दिव्‍यांका को 2017 में 'फोर्ब्स इंडिया' की 'सेलिब्रिटी 100' लिस्‍ट में शामिल किया गया था। टीवी पर 'बनू मैं तेरी दुल्हन' में विद्या प्रतापसिंह और दिव्या शुक्ला के डबल रोल ने दिव्‍यांका को पॉपुलैरिटी दी। 'ये है मोहब्बतें' में डॉ. इशिता भल्ला के रोल में भी उन्‍हें खूब प्‍यार मिला। साल 2017 में वह डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 8' की विनर बनीं। जबकि 2021 में वह 'खतरों के खिलाड़ी 11' की फर्स्‍ट रनर-अप रह चुकी हैं।

दिव्‍यांका त्र‍िपाठी की एजुकेशन और करियर और 'मिस भोपाल'

दिव्‍यांका ने भोपाल से ही अपनी स्कूली शिक्षा ली है। फिर वहीं के सरोजिनी नायडू गवर्नमेंट गर्ल्स PG कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने उत्तरकाशी में स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से माउंटेन क्‍लाइंबिंग का भी कोर्स किया है। दिव्‍यांका ने अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो, भोपाल में एक एंकर के तौर पर की थी। साल 2003 में वह 'पैंटीन जी टीन क्वीन' कंपीटिशन में 'मिस ब्यूटीफुल स्किन' बनीं। साल 2004 में उन्‍होंने 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' में भी हिस्सा लिया था। साल 2005 में दिव्‍यांका को 'मिस भोपाल' का ताज भी मिला।

दिव्‍यांका त्र‍िपाठी का एक्‍ट‍िंग डेब्‍यू और टीवी शोज

दिव्‍यांका त्रिपाठी ने अपने एक्‍ट‍िंग करियर की शुरुआत दूरदर्शन के लिए बनी एक टेलीफ‍िल्म से की और बाद में उन्‍होंने 'आकाश वाणी' नाम के एक शो को होस्ट भी किया। साल 2005 में उन्‍होंने 'ये दिल चाहे मोर' सीरियल में पायल के किरदार से एक्‍ट‍िंग डेब्‍यू किया। इसके बाद 2006 में 'विरासत' में मेलानी की भूमिका निभाई। अगस्त 2006 में दिव्‍यांका को 'बनू मैं तेरी दुल्हन' में डबल रोल के लिए चुना गया और यहां से वह हर घर की चहेती बन गईं। वह इसके अलावा, 'कसम से', 'सात फेरे: सलोनी का सफर', 'छोटी बहू', 'तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा', 'दीया और बाती हम' में भी नजर आ चुकी हैं।

दिव्‍यांका त्र‍िपाठी के अफेयर और शादी

दिव्‍यांका त्र‍िपाठी कभी एक्‍टर शरद मल्होत्रा को डेट करती थीं। दोनों ने 'बनू मैं तेरी दुल्‍हन' में साथ काम किया था। हालांकि, करीब 8 साल तक डेटिंग के बाद यह रिश्‍ता टूट गया। दोनों का साल 2015 में ब्रेकअप हो गया। इसके कुछ महानों बाद ही 16 जनवरी 2016 को दिव्‍यांका ने अपने 'ये है मोहब्बतें' के को-एक्‍टर विवेक दहिया से सगाई कर ली। बाद में इस जोड़ी ने 8 जुलाई 2016 को भोपाल में शादी की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
 19 June 2026
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से…
 19 June 2026
16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
 19 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का…
 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
 16 June 2026
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने '₹370 की बिरयानी' वाले विवाद के बाद प्रणित मोरे की हो रही ट्रोलिंग पर बात की है। उन्होंने लोगों से इस मामले में शामिल लोगों को…
 16 June 2026
'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और फिल्म 'छावा' में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले का 14 जून 2026 को मुंबई स्थित उनके घर पर आत्महत्या…
 16 June 2026
एक्टर और यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) की गुडविल एंबेसडर दीया मिर्जा, पितृसत्तात्मक सत्ता के ढांचे को ग्लोबल क्लाइमेच के नुकसान से जोड़ने वाले अपने विवादित कमेंट के कारण ऑनलाइन…
 15 June 2026
रामानंद सागर की 'रामायण' टीवी के इतिहास में अब तक का वो महान शो है जिसकी तुलना करने की कोशिश तो बहुत लोगों ने की, लेकिन कोई कर नहीं पाया।…
Advt.