'जाओ लव जिहाद की टीम में शामिल हो जाओ', नसीरुद्दीन शाह पर भड़के मुकेश खन्ना- कट्टर हो गए हो

Updated on 09-06-2023 08:32 PM
अपने बेबाक बयानों से हमेशा ही चर्चा में बने रहने वाले नसीरुद्दीन शाह ने कुछ दिन पहले भारत में मुसलमानों की स्थिति को लेकर एक बात कही थी। नसीरुद्दीन शाह ने किसी भी फिल्म का नाम लिए बिना कहा था कि मुसलमानों से नफरत करना अब एक फैशन बन गया है और बड़ी चालाकी से लोगों के अंदर नफरत भरी जा रही है। नसीरुद्दीन शाह के इस बयान पर अब एक्टर मुकेश खन्ना का रिएक्शन आया है। मुकेश खन्ना हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं और अब उन्होंने दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह को भी जवाब दिया है। मुकेश खन्ना ने कहा है कि नसीरुद्दीन शाह अब बेहद कट्टर हो गए हैं और उनकी बातें घटिया हैं। पूरा मामला क्या है, जानते हैं।


Naseeruddin Shah ने कुछ दिन पहले 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरल स्टोरी' जैसी फिल्मों का नाम लिए बिना मोदी सरकार पर निशाना साधा था। नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि पढ़े-लिखे लोगों के दिमाग में मुस्लिमों के प्रति नफरत भरी जा रही है। एक्टर ने कहा था कि कुछ फिल्मों और शोज के जरिए प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है, और एक नैरेटिव बनाया जा रहा है। लेकिन Mukesh Khanna इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते। उन्होंने यूट्यूब पर अपने नए वीडियो में नसीरुद्दीन शाह को जवाब दिया है।

'नसीरुद्दीन शाह की बातें घटिया और बचकानी'

मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया। साथ में श्रद्धा और साक्षी मर्डर जैसे मामलों का जिक्र करते हुए लिखा, 'एक बेहतरीन एक्टर इतनी घटिया और बचकानी बात कह सकता है ये मुझे नसीरुद्दीन शाह को देख कर पता चला। कहते हैं हिंदुस्तान में मुस्लिम सुरक्षित नहीं। साक्षी, श्रद्धा, अंकिता कांड, कानपुर हनुमान मंदिर में तोड़-फोड़ के अलावा दिनदहाड़े एक दर्जी की गर्दन काटने की वीभत्स घटना के बाद भी आप कहने का
दुस्सहास रखते हैं कि हमारे देश में मुस्लिम सुरक्षित नहीं हैं।'

'लव जिहाद की टीम में शामिल हो जाओ'

मुकेश खन्ना ने आगे लिखा है, 'अरे कोई सुरक्षित नहीं हैं तो वो 100 करोड़ हिंदू ही हैं।आप कट्टर बन चुके हैं, जो एक एक्टर को शोभा नहीं देता। ऐसा है तो शामिल हो जाइये लव जिहाद की टीम को प्रमोट करने वाली गैंग में। विचार आपने करना है, वरना लोगों ने आपकी फिल्में देखना बंद कर देना है।'

नसीरुद्दीन शाह को दे डाली नसीहत

मुकेश खन्ना ने अपने वीडियो में नसीरुद्दीन शाह के 2018 में दिए एक बयान का भी जिक्र किया। तब नसीरुद्दीन शाह न ने कहा था कि उन्हें अपने बच्चों के सड़क पर चलने में डर लगता है। उन्हें डर लगता है कि कहीं बच्चों से उनका धर्म न पूछ लिया जाए। मुकेश खन्ना ने कहा कि इस दुनिया में कौन सुरक्षित नहीं है, इस पर सोचने की जरूरत है। पूरी दुनिया में अगर कोई सबसे सुरक्षित है, तो वह मुस्लिम हैं। मुकेश खन्ना ने नसीरुद्दीन शाह को नसीहत देते हुए कहा, 'ऐसे स्टेटमेंट मत दीजिए। आप एक्टर हैं। समझदार हैं और सुलझे हुए एक्टर हैं। मैं मिला हूं आपसे और दो साल आपके साथ रहा हूं। लेकिन ऐसे बयान मत दीजिए नसीरुद्दीन शाह जी कि हिंदुस्तान में मुसलमान सुरक्षित नहीं हैं।'

'लव जिहाद और धर्म के नाम पर खौफ फैलाया'

मुकेश खन्ना आगे बोले, 'पूरी दुनिया आप पर हंस रही है। असुरक्षित कोई है तो वो हिंदू हैं। और वो अपनी गलती की वजह से सुरक्षित नहीं हैं, क्योंकि उनमें एकता नहीं है। होना तो यह चाहिए कि 140 करोड़ की आबादी सुरक्षित रहे। उन्हें डर है तो बाहर के मुल्क से। लेकिन अंदर रहकर भाई-भाई के बीच डर और खौफ पैदा किया, और वो भी धर्म के नाम पर? लव जिहाद के नाम पर? एक-दो नहीं बल्कि 10 मामले हो गए। इसलिए अपनी जानकारी और बयान दुरुस्त कीजिए। सुरक्षित कौन नहीं हैं? मुस्लिम सुरक्षित नहीं हैं या हिंदू सुरक्षित नहीं हैं?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.