भगवान का मेरे लिए कुछ और ही प्लान था आखिरी वक्त में भी दिल की बात कह गए पेपरफ्राई के अंबरीश मूर्ति

Updated on 09-08-2023 02:53 PM
नई दिल्ली: “उम्र भले ही छोटी हो, जिंदगी बड़ी होनी चाहिए।" ये बात ऑनलाइन फर्नीचर कंपनी पेपरफ्राई ( Pepperfry) के को-फाउंडर अंबरीश मूर्ति (Ambareesh Murty) पर बिल्कुल सटीक बैठती है। अंबरीश सिर्फ 51 साल के थे, जब अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। कम उम्र में ही वो अचानक दुनिया को अलविदा कह गए, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी के हर पल का पूरा मजा लिया। जिंदगी के आखिरी पलों में भी वो अपने शौक को पूरा कर रहे थे। 8 अगस्त 2023 को उन्होंने लेह में आखिरी सांस ली। उस वक्त भी वो मुंबई से लेह बाइक राइट करते हुए ट्रैकिंग के लिए पहुंचे थे। अंबरीश को नई जगहों को खोजना, नए शहर के बारे में जानना, ट्रैकिंग, एडवेंचर का शौक था। काम के बीच में कुछ पल फुर्सत के निकालकर वो अपने शौक को पूरा करने पहुंच जाते थे। बाइक राइडिंग का तो उन्हें धुन सवार था। हर दो-तीन महीनों पर वो बाइक से मुंबई से लेह, मनाली पहुंच जाते थे। पहाड़ों पर घूमने में, वहां के लोगों के बारे में जानने में उन्हें बहुत दिलचस्पी थी। जिंदगी के आखिरी समय में भी वो उन्होंनें जिंदादिली के साथ जिया।

​अंबरीश मूर्ति का आखिरी पोस्ट​

अंबरीश बाइक से मुंबई से लेह पहुंचे थे। पूरे सफर को लेकर उन्होंने Motorcycle Diaries बनाई। रास्ते के वीडियो, फोटोज पोस्ट की। मौत के कुछ घंटों पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो पोस्ट किया था। अपने आखिरी पोस्ट में उन्होंने अपने दिल की बात कही है। मनाली-लेह हाईवे पर बाइक को पार्क कर सफर के बारे में उन्होंने बात की। ट्रैकिंग उनका सबसे पसंदीदा काम था।

​बाइकर्स के लिए सड़क की स्वर्ग से तुलना​

अपने आखिरी ट्रिप में वो लेह पहुंचे थे। लेह-मनाली हाईवे पर बाइक राइटिंग के दौरान उन्हें जो परेशानी आई, उसे लेकर उन्होंने वीडियो बनाया। पहले उन्होंने हाईवे की तारीफ करते हुए कहा-'अगर भगवान ने कभी बाइकर्स के लिए स्वर्ग बनाया, तो उसकी सड़कें इस तरह दिखेंगी। बिल्कुल फ्लैट, ब्लैक टरमैक। इस सफर के दौरान उन्हें मनाली-लेह हाईवे के बीच मूर प्लेन यानी घास और पहाड़ियों के बीच ओपन एरिया में पिकनिक मनाने का मौका मिला।

​मैंने तो एंजल बनने की कोशिश की, लेकिन...​

अंबरीश मूर्ति ने इस सफर के दौरान अपनी यादों को समेटते हुए कहा कि लेह-मनाली हाईवे पर भगवान एंजल्स को पार्टी करने के ऑप्शन देंगे। उन्होंने कहा कि आज मैंने भी एक एंजल बनने की कोशिश की, लेकिन भगवान की मेरे लिए कुछ और ही प्लान बनाया था। मूर्ति आगे कहते हैं कि उन्होंने मुझे एक एंजल के रूप में स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

​ट्रैकिंग और बाइकिंग का शौकीन​

अपने आखिरी में अंबरीश को राइडिंग में थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी। सफर के दौरान उन्हें मोटरसाइकिल के गियर से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि आइंस्टाइन के फॉर्मूले को अपनाते हुए उन्होंने एक बड़ा पत्थर उठाया और उससे अपने गियर पेडल पर प्रहार कर सब ठीक कर दिया। मूर्ति अपने इस जुगाड़ से बेहद खुश थे। उन्हें ट्रैकिंग और बाइकिंग का बहुत शौक था। वो छुट्टियों में वो अकसर बाइक से लद्दाख जाते थे।

​साल 2011 में शुरू किया था पेपरफ्राई​

दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग और IIM कलकत्ता से MBA पूरा करने के बाद कुछ सालों तक नौकरी करने के बाद साल 2011 में उन्होंने अपने दोस्त के साथ मिलकर पेपरफ्राई की शुरुआत की। आशीष शाह के साथ मिलकर उन्होंने होम डेकोर और फर्नीचर के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पेपरफ्राई की शुरुआत की। इस कंपनी के शुरुआत में ज्वेलरी, कपड़े जैसे प्रोडक्ट बेचे जाते थे। 2013 में उन्होंने पेपरफ्राई में फर्नीचर का सेक्शन जोड़ा। कंपनी का 50% बिजनेस मार्केट प्लेस से आता है, जबकि बाकी डी2सी ब्रांडों से आता है। 2014 में पेपरफ्राई ने अपना पहला एक्सपीरियंस स्टूडियो खोला था। आज देश के 125 शहरों में 210 से ज्यादा स्टूडियो हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.