गाड़ी लेकर बाजार जाना हुआ महंगा, घंटे के हिसाब से देना होगा पार्किंग शुल्क, नगर निगम ने तय की नई दरें

Updated on 10-02-2024 11:57 AM

भोपाल। अब शहर के बाजारों में दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों से जाना महंगा हो गया है। दरअसल आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर निगम ने एक बार फिर से पार्किंग शुल्क तय कर दिया है। प्रीमियम पार्किंग का मासिक पास बनवाने के लिए चार पहिया वाहन चालकों को साढ़े तीन हजार रुपये देना होंगे। तो वहीं दोपहिया वाहन चालकों को एक घंटे के 10 रुपये चुकाना होंगे। इसी तरह सामान्य पार्किंग में भी एक घंटे के दोपहिया वाहन चालकों को पांच रुपये और चारपहिया वाहन चालकों को 10 रुपये शुल्क देना होगा। जानकारी के अनुसार अपर आयुक्त टीना यादव ने शुक्रवार को स्थायी आदेश जारी किया है, जिसमें पूर्व में निर्धारित दोपहिया एवं चारपहिया वाहन के लिए प्रीमियम पार्किंग शुल्क की दरें और सामान्य पार्किंग शुल्क की दरें अधिक्रमित करते हुए नई दरें निर्धारित की गई हैं।

चारपहिया वाहन पार्किंग की ये हैं दरें

प्रीमियम पार्किंग शुल्क की दरें तय की गई हैं, जिसके अनुसार चार पहिया वाहन का एक घंटे का शुल्क 30 रुपये, दो घंटे का 50 रुपये, दो से चार घंटे का 70 रुपये, चार से आठ घंटे का 90 रुपये और आठ से 12 घंटे का 110 रुपये तय किया गया है। साथ ही 12 घंटे के बाद प्रति घंटा 20 रुपये देना होगा। वहीं सात दिन का पास 1500 रुपये में और मासिक पास 3500 रुपये में मिलेगा। जबकि सामान्य पार्किंग में चार पहिया वाहन का सात दिन का पास एक हजार रुपये में मिलेगा। वहीं एक से दो घंटे के 10 रुपये, दो से चार के 20 रुपये, चार से आठ के 20 रुपये, आठ से 12 के 40 रुपये शुल्क लगेगा। जबकि 12 घंटे के बाद हर घंटे के हिसाब से 10 रुपये तय किया गया है। वहीं मासिक पास ढाई हजार रुपये का बनेगा।

दोपहिया वाहन पार्किंग के देना होंगे इतने रुपये

प्रीमियम पार्किंग में दो पहिया वाहन खड़ा करने के लिए मासिक पास 900 रुपये में बनाया जाएगा। जबकि एक घंटे के 10 रुपये देने होंगे। जबकि सामान्य पार्किंग में एक घंटा का शुल्क पांच रुपये तय किया गया है। इसी तरह प्रीमियम पार्किंग में एक से दो घंटे के लिए 20 रुपये, दो से चार के लिए 30 रुपये चार से आठ के लिए 40 रुपये, आठ से 12 के लिए 50 रुपये और 12 घंटे के बाद हर घंटे के हिसाब से 10 रुपये देना होंगे। जबकि सात दिन का पास 300 रुपये में मिलेगा। वहीं दो पहिया वाहन के लिए सामान्य पार्किंग में दो से चार घंटे के 10 रुपये, चार से आठ घंटे के 15 रुपये, आठ से 12 घंटे के 20 रुपये और 12 घंटे के बाद प्रति घंटे पांच रुपये शुल्क लगेगा। जबकि सात दिन का पास 100 रुपये में और मासिक पास 300 रुपये में बनाया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.