सोना, डॉलर, कैश...ED की रेड में लालू यादव की बेटियों और रिश्तेदारों के घर से क्या-क्या मिला
Updated on
12-03-2023 12:00 AM
नई दिल्ली: लालू प्रसाद यादव के परिवार से जुड़े 'नौकरी के बदले जमीन घोटाले' की देशभर में चर्चा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की तीन बेटियों और कई RJD नेताओं के परिसरों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। दिल्ली में भी एक घर में तलाशी ली गई, उस समय लालू के बेटे और बिहार के डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। यह घर दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलेनी में है। ईडी का कहना है कि यह एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड का पंजीकृत पता है, जो केस में शामिल है। ED का दावा है कि यादव परिवार इसे इस्तेमाल कर रहा है। बीती रात गाजियाबाद में लालू के एक रिश्तेदार के घर भी ईडी ने रेड की। यह कथित घोटाला उस समय का है जब लालू यादव UPA-1 सरकार में रेल मंत्री हुआ करते थे। आइए जानते हैं कि छापों के दौरान क्या-क्या जब्त किया गया है।
ये सामान जब्त
53 लाख रुपये नकद
1900 अमेरिकी डॉलर
540 ग्राम सोना
1.5 किलो सोने के जेवर
कुछ दस्तावेज
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
कहां-कहां छापेमारी
ईडी की छापेमारी पटना, फुलवारी शरीफ, दिल्ली-NCR, रांची और मुंबई में लालू प्रसाद की बेटियों रागिनी यादव, चंदा यादव और हेमा यादव के घर के अलावा RJD के पूर्व विधायक अबू दोजाना, अमित कत्याल, नवदीप सरदाना और प्रवीण जैन के ठिकानों पर की गई।
जमीन के बदले नौकरी का मामला क्या है आरोप है कि 2004 से 2009 के दौरान रेलवे के कई जोन में समूह-डी में कई लोगों को नौकरी दी गई थी। इसके बदले उन्होंने अपनी जमीन तत्कालीन रेल मंत्री लालू यादव के घर के सदस्यों और एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर की थी। अधिकारियों का कहना है कि रागिनी यादव और चंदा यादव एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड में पूर्व निदेशक थीं, जिसे कथित तौर पर एक शख्स से भूखंड मिला था।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…