सस्ता हो गया है सोना, चांदी की कीमतों में भी गिरावट, जानिए क्या रह गए भाव

Updated on 24-08-2023 01:33 PM
नई दिल्ली : सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में गुरुवार को गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सोने की घरेलू वायदा कीमतों (Gold Price Today) में भी गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखीं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अक्टूबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना 0.08 फीसदी या 45 रुपये की गिरावट के साथ 58774 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों (Silver Price Today) में भी शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। वहीं, सोने के वैश्विक कीमतें गुरुवार सुबह मामूली बढ़त के साथ ट्रेड कर रही थ

​चांदी वायदा में गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी गुरुवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार सुबह 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी 0.35 फीसदी या 266 रुपये की गिरावट के साथ 75,228 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, 5 सितंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी 0.34 फीसदी या 253 रुपये की गिरावट के साथ 73,751 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने की वैश्विक कीमतें

गुरुवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.05 फीसदी या 0.90 डॉलर की बढ़त के साथ 1949 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.29 फीसदी या 5.50 डॉलर की बढ़त के साथ 1920.98 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी के वैश्विक भाव में भी गुरुवार सुबह गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.20 फीसदी या 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 24.66 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.22 फीसदी या 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 24.26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.