आज से अगले 5 दिन सस्ता सोना खरीदने का गोल्डन चांस, जानिए रेट से लेकर डिस्काउंट तक पूरी डिटेल

Updated on 11-09-2023 02:37 PM
नई दिल्ली: अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा। आज से अगले पांच दिन तक आपको सस्ता सोना खरीदने का मौका मिल रहा है। सरकारी गोल्ड बॉन्ड स्कीम की आज से शुरूआत हो गई है। गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए सरकार समय-समय पर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम लेकर आती रहती है। आज से 15 सितंबर तक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (Sovereign Gold Bond Scheme) की दूसरी सीरीज शुरू हो रही है। यहां आपको बाजार के मुकाबले सस्ता सोना खरीदने का मौका मिलेगा।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की खास बातें


सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए दूसरी सीरीज 11 सितंबर, 2023 से 15 सितंबर 2023 तक चलेगी। आप इस स्कीम में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से निवेश कर सकते हैं। ऑनलाइन निवेश करना आपके लिए फायदे का सौदा हैष ऑनलाइन निवेश करने पर आपको 50 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से छूट मिलेगी। यहां निवेश करने पर अच्छा रिटर्न के साथ-साथ आपको बढ़िया ब्याज भी मिलता है। वहीं सबसे खास बात की आप अगर इस गोल्ड बॉन्ड में निवेश करते हैं तो आपको फिजिकल गोल्ड की तरह इसे सुरक्षित रखने की टेंशन भी नहीं होगी। इतना ही नहीं आप इस गोल्ड बॉन्ड में 1 ग्राम तक सोना भी खरीद सकते हैं।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड क्या है

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड एक सरकारी गोल्ड बॉन्ड स्कीम है। सरकार की इस योजना के तहत बाजार से कम कीमत पर सोने में निवेश का मौका मिलता है। इसे डीमैट के रूप में परिवर्तित कराया जा सकता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 (Sovereign gold bond scheme 2023-24 series 2) की दूसरी सीरीज में आप 11 सितंबर से 15 सितंबर 2023 तक सस्ते में सोना खरीद सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से गोल्ड बॉन्ड स्कीम की इस किस्त की सेटलमेंट डेट 20 सितंबर 2023 तय की गई है। इस सरकारी योजना को अब तक लोगों का जबरदस्त रिस्पांस मिला है।


गोल्ड बॉन्ड पर कितना डिस्काउंट

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 सीरीज 2 में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीदारी कर सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन अप्लाई करते हैं और ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो आपको तय प्राइस पर 50 रुपये प्रति ग्राम का डिस्काउंट मिलेगा। ऐसे सब्सक्राइबर्स के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की प्राइस 5,873 रुपये प्रति ग्राम होगी। सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम 2023-24 सीरीज 2 (Sovereign Gold Bond Scheme 2023-24 Series 2) की अवधि आठ साल की अवधि के लिए होगी।

कैसे खरीदें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड

आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को कमर्शियल बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), क्लियरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCIL), नामित डाकघरों और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड से खरीद सकेंगे। कोई भी भारतीय कम से कम एक ग्राम और अधिकतम चार किलोग्राम सोने में निवेश कर सकता है। वहीं किसी ट्रस्ट के लिए खरीद की अधिकतम सीमा 20 किलो है।


बॉन्ड के साथ मिलेगा ब्याज

सोने की कीमतों की बात करें तो सोने की कीमतें (Gold price) पहले ही 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने उच्चतम स्तर से नीचे आ चुकी हैं। यह 57,500-58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम 2023-24 सीरीज 2 में निवेश पर सब्सक्राइबर्स को 2.50 प्रतिशत का सालाना ब्याज मिलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.