नगरनार स्टील प्लांट से इसी महीने मिल सकती है खुशखबरी, ब्लास्ट फर्नेंस के बारे में आई यह अहम जानकारी

Updated on 04-08-2023 03:08 PM
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के नगरनार में एनएमडीसी (NMDC) के बन रहे मेगा स्टील प्लांट से इसी महीने खुशखबरी मिल सकती है। नगरनार स्टील प्लांट को कमिशनिंग करने की दिशा में एक अहम काम हो रहा है। यह काम है ब्लास्ट फर्नेंस (Blast Furnace) में काम शुरू होना। इस समय ब्लास्ट फर्नेस की कोप चार्जिंग शुरू हो चुका है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में यह काम पूरा हो जाए। इसी के साथ प्लांट के अन्य हिस्से में भी काम को अंतिम रूप दिय जा रहा है।

कोप चार्जिंग का काम शुरू
एनएमडीसी के सीएमडी अमिताव मुखर्जी ने नवभारत टाइम्स से बातचीत में बताया कि ब्लास्ट फर्नेंस को कमिशनिंग करने की दिशा में काम चल रहा है। इसकी कोप चार्जिंग शुरू हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि किसी भी स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस में ही लौह अयस्क, चूना पत्थर तथा कुछ अन्य खनिज डाल कर मेल्ट किया जाता है। इसी प्रक्रिया में ही स्टील बनाया जाता है। इस ब्लास्ट फर्नेस का तापमान 600 से 800 डिग्री सेल्शियस तक होता है। अभी नगरनार स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस को इसी तापमान तक गर्म किया जा रहा है। एक बार यह हो जाए तो फिर प्लांट शुरू करने की खुशखबरी मिल सकती है।

लगातार दो साल तक हुआ रिकार्ड प्रोडक्शन

एनएमडीसी ने लगातार दो साल तक रिकार्ड 40 मिलियन टन Iron Ore का रिकार्ड प्रोडक्शन किया है। इसी के साथ कंपनी ने अपने प्रतीक चिन्ह या लोगो (NMDC Logo) में भी बदलाव किया है। कंपनी के नए लोगा का कल ही केंद्रीय इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अनावरण किया। इस अवसर पर अमिताव मुखर्जी ने बताया कि पिछले साल भले ही 40 मिलियन टन का प्रोडक्शन हुआ। लेकिन यह उनका लक्ष्य नहीं है। उनका लक्ष्य तो यह है कि कंपनी साल 2030 तक 100 मिलियन टन का प्रोडक्शन करे। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कंपनी साल दर साल अपना प्रोडक्शन बढ़ाती रहेगी।

इस साल भी बढ़ा है प्रोडक्शनएनएमडीसी के सीएमडी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भी एनएमडीसी का संचयी उत्पादन 20 प्रतिशत और बिक्री 45 प्रतिशत बढ़ी है। उल्लेखनीय है कि सरकारी कंपनी एनएमडीसी का मुख्यालय तेलंगाना के हैदराबाद में है। यह आयरन ओर की माइनिंग करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है। देश में होने वाले आयरन ओर के कुल प्रोडक्शन में इसका योगदान करीब 20 फीसदी के आसपास है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.